संयुक्त दल ने निरीक्षण कर आवश्यक खाद्य पदार्थों की उपलब्धता व कीमत की ली जानकारी
कटनी – कलेक्टर शशिभूषण सिंह के निर्देशानुसार मंगलवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी और माप-तौल निरीक्षक के दल के द्वारा खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर आवश्यक खाद्य पदार्थो की उपलब्धता और कीमत की जानकारी ली गयी। इस दौरान झंडा बाजार, घंटा बाजार, नई बस्ती, आदर्श कॉलोनी, शिव नगर, कुठला के 50 से अधिक दुकानों का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान थोक और फुटकर दुकानों में सोयाबीन तेल की कीमत में अधिक अंतर पाये जाने पर दल के द्वारा फुटकर दुकानों पर कीमत कम करा कर 90-91 रुपये करने कहा गया, जिसे विक्रेताओं द्वारा तुरंत स्वीकार कर कीमत कम किया गया। अधिकांश दुकानों में रेट लिस्ट लगा होना पाया गया। अन्य दुकानों पर आवश्यक वस्तुओं की दर सूची तुरंत लगवाया गया।
किराना व्यापारियों ने बाजार में सभी खाद्य पदार्थ पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध होना बताया। वर्तमान में होटल/रेस्टॉरेंट बन्द होने की स्थिति में मैदा की मांग तथा उत्पादन कम होने के कारण सूजी की कम उपलब्धता की जानकारी दी गयी। कलेक्टर के निर्देशानुसार कटनी तथा अन्य बाजारों में दल के द्वारा नियमित कार्यवाही की जायेगी।

