मंगलवार को 16 हजार 710 लोगों को दी गई रोग प्रतिरोधात्मक आयुष औषधि
कटनी – कलेक्टर शशिभूषण सिंह के निर्देशानुसार कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिये लोगों में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने आयुष औषधियों का सेवन कराया जा रहा है। जिला आयुष विभाग द्वारा अपने 33 ग्रामीण औषधालयों के क्षेत्रान्तर्गत आने वाली ग्राम पंचायतों में आयुष दवा वितरण कराने 33 आयुष टीमें गठित की गई हैं। यह टीमें गांव-गांव जाकर लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाव की सावधानियों और सोशल डिस्टेन्स का पालन करने के लिये जागरुक भी कर रही हैं।
जिला आयुष अधिकारी डॉ0 आर0के0 सिंह ने बताया कि मंगलवार को जिले में कुल 14 हजार 376 व्यक्तियों को रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने आयुर्वेदिक एवं होम्योपैथी औषधियों का निःशुल्क वितरण किया गया है। जिसमें जिला आयुष कार्यालय कटनी अन्तर्गत संचालित औषधालयों के माध्यम से 1731 व्यक्तियों को 6.4 किलोग्राम चिकटु चूर्ण एवं 1.38 किलोग्राम संशमनी वटी आयुर्वेदिक औषधि प्रतिव्यक्ति मात्रा 5 से 10 दिनों के हिसाब से वितरित की गई है। वहीं 12 हजार 645 व्यक्तियों को होम्योपैथी औषधि आर्सेनिक एल्बम 30 की 2531 ड्रम दवा का वितरण आयुष विभाग द्वारा किया गया है। गतदिवस 4 मई को विभागीय अमले द्वारा ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र अन्तर्गत कुल 17 हजार 73 व्यक्तियों को निःशुल्क आयुर्वेदिक एवं होम्योपैथिक दवाओं का वितरण किया गया है। इसमें 193 अन्य स्थानों से आये मजदूर भी शामिल हैं।

