गौतम अडाणी दुनिया के अरबपतियों की सूची मे 10वें पायदान पर

Advertisement
मार्क जुकरबर्ग को पछाड़ मुकेश अंबानी से आगे निकले गौतम अडाणी

फोर्ब्स की रियलटाइम बिलिनेयर रिपोर्ट के मुताबिक सुबह 11 बजे गौतम अडाणी की संपत्ति संपत्ति 90.5 अरब डॉलर (6.78 लाख करोड़ रुपये) हो गई। इस वक्त रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मालिक मुकेश अंबानी की संपत्ति 89.2 अरब डॉलर (6.69 लाख करोड़ रुपये) है। इसके चलते गौतम अडाणी छलांग लगाकर मुकेश अंबानी से अमीरों की सूची में आगे निकल गए हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक मुकेश अंबानी अब दुनिया के अरबपतियों की सूची में 11वें नंबर हैं, जबकि अडाणी समूह के चेयरमैन गौतम अडाणी इस सूची में 10वें स्थान पर हैं। उल्लेखनीय है कि अभी तक अडाणी 12वें नंबर पर और अंबानी 11वें नंबर पर थे। फेसबुक की पेरेंट कंपनी मेटा के शेयरों में भारी गिरावट की वजह से फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग अब अरबपतियों की सूची में 12वें नंबर पर पहुंच गए हैं। जुकरबर्ग की कुल संपत्ति घटकर 84.8 अरब डॉलर रह गई है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें