बिहार से मध्यप्रदेश के बच्चे लाने एवं नवोदय विद्यालय में पढ़ रहे बिहार के बच्चों को वापस भेजने की व्यवस्था : बच्चों को लेकर बस रवाना

ग्वालियर :

नवोदय विद्यालय पिछोर में बिहार के लगभग 24 बच्चे पढ़ रहे हैं। बिहार में भी मध्यप्रदेश के लगभग 24 बच्चे पढ़ रहे हैं । बच्चों के अभिभावकों द्वारा सांसद श्री विवेक नारायण शेजवलकर से बिहार के बच्चों को बिहार भेजने एवं मध्यप्रदेश के बच्चों को मध्यप्रदेश में बुलाने का आग्रह किया था। सांसद श्री शेजवलकर द्वारा ग्वालियर कलेक्टर श्री कौशलेंद्र विक्रम सिंह से व्यवस्था करने को लेकर चर्चा की ।
कलेक्टर श्री कौशलेंद्र विक्रम सिंह द्वारा नवोदय विद्यालय पिछोर में पढ़ने वाले बिहार के 24 बच्चों को बिहार भेजने तथा वहां से मध्यप्रदेश के बच्चों को वापस बुलाने के लिए बस की व्यवस्था की। यह बस आज प्रातः बिहार के बच्चों को लेकर बिहार के लिए रवाना हो गई तथा वहां से यह बस मध्यप्रदेश के बच्चों को लेकर वापस आएगी। ग्वालियर से बिहार के लिये रवाना की गई बस में बच्चों के साथ सुरक्षा हेतु सुरक्षा गार्ड के साथ-साथ भोजन, पानी की व्यवस्था भी की गई है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें