अपर कलेक्टर की कम्प्युटर से ई-पास जारी करने वालो को चेतावनी
श्योपुर :
लोक सेवा केन्द्र पर ऑन लाईन आवेदन करने की सुविधा प्रारंभ
अपर कलेक्टर श्री एसआर नायर ने नोबल कोरोना वायरस कोविड-19 के अतंर्गत ई-पास जारी करने की सुविधा नागरिको को दी है। इन ई-पास की कम्प्युटर से जानकारी भरवाने के लिए 300 से लेकर 400 रूपये लेने की शिकायत प्राप्त हुई है।
जिला प्रशासन को प्राप्त हो रही शिकायतों के मद्देनजर अपर कलेक्टर श्री नायर ने कम्प्युटर से ई-पास भरने वालो को चेतावनी दी है। कि वे आवेदको का 25 रूपये में ई-पास कम्प्युटर से भरने की राशि प्राप्त की जावे। आवेदको की सुविधा के लिए लोकसेवा केन्द्र पर ऑनलाईन आवेदन भरने की व्यवस्था की गई है। नागरिक लोक सेवा केन्द्र से ई-पास जारी करने की सुविधा का लाभ उठावे।
