ब्रेकिंग न्यूज़ : जाने-माने मशहूर सिंगर जस मानक सजाएंगे यश पाठक के जन्मदिन पर महफिल
यश पाठक के जन्मदिन पर शुभकामनाएं देने उमड़ा जनसैलाब
(भोपाल) मध्यप्रदेश शासन के पूर्व राज्यमंत्री एवं वर्तमान विधायक विजयराघवगढ़ संजय सत्येंद्र पाठक के सुपुत्र यश पाठक का जन्मदिन प्रतिवर्ष बड़े ही हर्षोल्लास के साथ अलग अंदाज में ही बनाया जाता है।
आज यश पाठक के जन्मदिन के अवसर पर कटनी में “यूथ फेस्टिवल ऑफ कटनी” का आयोजन बड़े ही धूमधाम के साथ किया जा रहा है जिसमें बॉलीवुड के मशहूर सिंगर जस मानक एवं मधुर शर्मा और डीजे वायरस पधार रहे हैं।

विधायक संजय सत्येंद्र पाठक ने क्षेत्र के युवाओं से एवं क्षेत्रवासियों से इस कार्यक्रम में उपस्थित होने की अपील की है। क्षेत्रवासियों के द्वारा यश पाठक को जन्मदिन की बधाई देने का तांतां लगा हुआ है। क्षेत्रवासियों के द्वारा सोशल मीडिया, बैनर पोस्टरों के माध्यम से शुभकामनाएं देने के साथ-साथ मिलकर भी जन्मदिन की शुभकामनाएं दी जा रही है हैं। ज्ञात हो कि यश पाठक युवा ह्रदय सम्राट , मिलनसार एवं क्षेत्रवासियों के सुख-दुख में शामिल होने के कारण क्षेत्र वासियों में काफी लोकप्रिय हैं, क्षेत्र की जनता उन्हें अपने भावी विधायक के रूप में देखती हैं।

सिद्धार्थ तिवारी ने यश पाठक के जन्मदिन पर बनाया लाजवाब गीत
“जुग-जुग जियो यश भैया” जन्मदिन गीत क्षेत्र के लोकप्रिय रचनाकार सिद्धार्थ तिवारी ने यश पाठक के जन्मदिन के अवसर पर प्रस्तुत किया है। यह गीत सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है, क्षेत्रवासी इस गाने को काफी पसंद कर रहे है।
सायना इंटरनेशनल स्कूल में जाने-माने सिंगर मचाएंगे धूम
यश पाठक के जन्मदिन के अवसर पर मशहूर सिंगर के द्वारा रंगा- रंग कार्यक्रम सायना इंटरनेशनल स्कूल में शाम 7:00 बजे आयोजित किया जाना है जिसकी खबर लगते ही क्षेत्रवासियों मे काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। जस मानक का नाम सुनते ही लोगों मे बहुत उत्साह है। लोगों का कहना है कि विधायक संजू भैया के कारण देश की सुप्रसिद्ध हस्तियों का कार्यक्रम देखने का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है।

आरपीकेपी इंडिया न्यूज़ की टीम ने दी यश पाठक को जन्मदिन की बधाई
आरपीकेपी इंडिया न्यूज़ के चीफ एडिटर संतोष प्रसाद तिवारी ने अपनी समस्त टीम की ओर से यश पाठक को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए बधाइयां दी है
एवं ईश्वर से प्रार्थना की है कि यश पाठक अपने दादा पूर्व कैबिनेट मंत्री सत्येंद्र पाठक के पद-चिन्हों पर चलते हुए अपने पिता विधायक संजय सत्येंद्र पाठक की भांति सभी क्षेत्र वासियों के दिलों में राज करते हुए प्रदेश और देश की राजनीति में ख्याति प्राप्त करते हुए क्षेत्रवासियों को गौरवान्वित करेंगे।

