जबलपुर होटल गुलज़ार में कांग्रेस पार्टी की सदस्यता अभियान विषय पर संभागीय बैठक का आयोजन

Advertisement

कांग्रेस सदस्यता अभियान में तेजी लायें-सीपी मित्तल

(जबलपुर) जबलपुर होटल गुलज़ार में कांग्रेस पार्टी की सदस्यता अभियान विषय पर संभागीय बैठक श्री सीपी मित्तल संगठन सह प्रभारी म.प्र.,श्री तरुण त्यागी जी APRO,AICC, माननीय एनपी प्रजापति जी पूर्व विधानसभा अध्यक्ष के मुख्य आतिथ्य में हुई। सर्वप्रथम राष्ट्रगीत वंदेमातरम से कार्यक्रम की शुरुआत हुई तत्पश्चात प्रशिक्षण समन्वयक एवं पीसीसी से आये डिजिटल मेम्बरशिप के मॉस्टर ट्रेनर शहज़ाद हुसैन रिज़वी ने पीपीटी के माध्यम से एलईडी में उपस्थित जनों को अपने मोबाईल पर एनरोलर्स एवं मेम्बर कैसे बनाना है विषय पर बेहतरीन तरीके से समझाया साथ डिजिटल मेंबरशिप को और आसान तरीके से समझने के लिए विषय पर वीडियो का प्रदर्शन भी किया गया।

कार्यक्रम उपरांत उपस्थित जनों के सवालों के जवाब APRO श्री तरुण त्यागी जी एवं मॉस्टर ट्रेनर श्री रिज़वी ने दिया। माननीय एनपी प्रजापति जी ने सभी नेताओं, कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में कांग्रेस पार्टी के सदस्य बनायें, सम्पूर्ण म.प्र. के लिए निर्धारित 50 लाख सदस्य के लक्ष्य को पार करें। इस बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री जगत बहादुर अन्नू जी, पूर्व मंत्री द्वय माननीय लखन घनघोरिया जी,माननीय तरुण भनोत जी,माननीय विजयराघवेंद्र बसंत सिंह जी विधायक बड़वारा,माननीय संजय यादव जी विधायक बरगी,माननीय विनय सक्सेना विधायक,पूर्व मंत्री सुश्री कौसिल्या गौंटिया जी, जबलपुर संभाग के समस्त जिला कांग्रेस अध्यक्ष, समस्त अनुसांगिक संगठन के जिला अध्यक्ष उपस्थित रहे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *