शासकीय कन्या शिक्षा परिसर कटनी में कक्षा छठवीं में प्रवेश परीक्षा 13 मार्च को

Advertisement

(कटनी) – शासकीय कन्या शिक्षा परिसर कटनी (विशिष्ट आवासीय विद्यालय) की कक्षा छठवीं की प्रवेश परीक्षा 13 मार्च को सुबह 10.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक विभिन्न परीक्षा केन्द्रों में आयोजित होगी। जिला संयोजक अनुसूचित जाति जनजातीय कार्य विभाग ने बताया कि परीक्षा में सभी परीक्षार्थी प्रवेश परीक्षा एडमिट कार्ड ऑनलाइन निकालकर निर्धारित तिथि व समय पर परीक्षा केन्द्रों में उपस्थित हों। इसी प्रकार शासकीय ज्ञानोदय आवासीय विद्यालय जबलपुर में प्रवेश के लिए कक्षा छठवीं की प्रवेश परीक्षा 13 मार्च को सुबह 10.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय माधवनगर कटनी में आयोजित होगी। जिसमें सभी परीक्षार्थी प्रवेश परीक्षा एडमिट कार्ड निकालकर निर्धारित तिथि समय पर परीक्षा केन्द्रों में उपस्थित हों।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *