महिला मैराथन की मुख्यातिथि होंगी एक दिन की सांकेतिक कलेक्टर सुदामा चक्रवर्ती

Advertisement

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों में होंगी शामिलशासकीय कार्यालयों का भी करेंगी निरीक्षण

कटनी  बेटियों व महिलाओं की शिक्षा व सुरक्षा को लेकर प्रदेश सरकार लगातार काम कर रही है। लाड़ली के जन्म से लेकर उसकी प्राथमिक व उच्च शिक्षा के लिए भी सरकार ने बेहतर इंतजाम किए हैं। इसी कड़ी में महिला सशक्तिकरण का उदाहरण प्रस्तुत करने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर 8 मार्च को जिले में कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने नवाचार किया है। जिसमंे नेत्र दिव्यांग जूडो खिलाड़ी दशरमन ढीमरखेड़ा निवासी सुदामा चक्रवर्ती को एक दिन का सांकेतिक कलेक्टर बनाया जाएगा। एक दिन के कलेक्टर के रूप मंे सुदामा चक्रवर्ती विभिन्न कार्यक्रमों में अतिथि के रूप में शामिल होंगी और शासकीय कार्यालयों का भी निरीक्षण करेंगी।

            जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग नयन सिंह ने बताया कि जूडो खिलाड़ी सुश्री चक्रवर्ती सुबह 7.30 बजे महिला दिवस पर आयोजित महिला मैराथन में मुख्यातिथि के रूप में शामिल होंगी। उसके बाद सुबह 10.15 बजे तक विश्राम के लिए समय सुरक्षित रहेगा। 10.30 बजे उनका कलेक्ट्रेट आगमन होगा, जहां पर जिला स्तरीय अधिकारियों से परिचय व विभागीय कार्यों की समीक्षा में शामिल होंगी। सुबह 11.30 बजे से दोपहर 1 बजे तक जनसुनवाई कार्यक्रम में शामिल होने के साथ ही 1 बजे से 2.30 बजे तक अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में एक दिन की कलेक्टर शामिल होंगी और दोपहर 2.30 बजे से 4 बजे तक वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण व लंच करेंगी। शाम 4 बजे से 5 बजे तक आशा किरण बालगृह कटनी का निरीक्षण करेंगी और शाम 5 बजे मीडिया से संक्षिप्त वार्तालाप करेंगी।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *