बिजली बिल वितरण, मीटर रीडिंग व जमा काउंटर खोलने की अनुमति दी
खण्डवा :
कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्रीमती तन्वी सुन्द्रियाल ने बताया कि कन्टेन्मेंट क्षेत्र को छोड़कर अन्य क्षेत्रों में बिजली बिल वितरण, विद्युत बिलों की वसूली के लिए काउण्टर खोलने, मीटर रीडिंग कार्य के लिए विद्युत वितरण कम्पनी के अधिकारियों को अनुमति दी गई है। जारी आदेश अनुसार विभागीय कार्य के दौरान आवश्यकता अनुसार सेनिटाइजेशन व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना अनिवार्य होगा।
