प्रशासन की पूरी तैयारी, अब है जनता की बारी

नरसिंहपुर :

रविवार को करेली में लगने वाले फल एवं सब्जी बाजार की व्यवस्थाओं का अधिकारियों ने लिया जायजा

   कलेक्टर श्री दीपक सक्सेना के निर्देशानुसार टोटल लॉक डाउन के दौरान नगरीय क्षेत्र करेली के निवासियों के लिये फल एवं सब्जी बाजार नगर में पुरानी गल्ला मंडी, फाटक के पास रेलवे ओव्हर ब्रिज के नीचे और बस्ती चौराहा में अस्थाई रूप से रविवार 10 मई को प्रातः 10 बजे से शाम 5 बजे तक लगाया जायेगा। इन स्थानों पर अधिकारियों ने फल एवं सब्जी बाजार की व्यवस्थाओं का जायजा शनिवार को लिया और मार्किंग कराई। इस अवसर पर अनुविभागीय राजस्व अधिकारी सुश्री संघमित्रा बौद्ध, डीएसपी श्री शशिकांत सरयाम, तहसीलदार श्री आरके मेहरा व मुख्य नगर पालिका अधिकारी स्नेहा मिश्रा उपस्थित थी।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें