Pride for Madhya Pradesh : आरपीकेपी इंडिया न्यूज़ की ओर से सत्येंद्र पाठक जी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि
संजय पाठक ने पिता के नाम को आसमान की ऊंचाइयों तक पहुंचाया
(भोपाल) मध्यप्रदेश के पूर्व केबिनेट मंत्री स्वर्गीय सत्येंद्र पाठक जी को आरपीकेपी इंडिया न्यूज़ की ओर से भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई है। मध्यप्रदेश मे कोई ही ऐसा होगा जो उन्हे नहीं जानता होगा।

आज उनके भलाई के चर्चे सभी जगह सुनने को मिलते हैं । उनके जाने के दुख – दर्द को विजयराघवगढ़ की जनता आज तक नहीं भूल पाई है जब उन्होंने अपनी जान से प्यारी जनता का साथ छोड़ा था।

उनको गरीबो का मसीहा कहा जाता है क्योंकि गरीबों के दुख दर्द और गरीबों की मदद करने के लिए ही वह जाने जाते थे। सत्य का नाम ही सत्येंद्र पाठक है क्योंकि उनके सत्य का मंत्र आज भी क्षेत्रवासियों की आंखों में बसा हुआ है।
सत्येंद्र पाठक की छवि दिखती है उनके बेटे संजू भैया में
सत्येंद्र पाठक जी के नही रहने पर उनके पुत्र संजय पाठक ने उनकी कमी विजयराघवगढ़ की जनता को नहीं खलने दी। आज उनके पुत्र अपने पिता के नक्शे कदमों पर चलते हुए ईमानदारी और निष्ठा पूर्वक अपने कर्तव्यों का पालन कर रहें है। विजयराघवगढ़ की जनता को संजू भैया मे सत्येंद्र पाठक की छवि दिखती है और जनता कहती है कि जैसे हमारे सत्येंद्र पाठक ही हमारे संजू भैया है। संजय पाठक को हर गरीब की जिम्मेदारी का आभास है। संजू भैया गरीबों के मसीहा हैं ।

अगर किसी व्यक्ति का देहांत हो जाता है तो उसको तत्काल मदद उपलब्ध कराना अपना दायित्व मानते हैं । अगर किसी गरीब की तबीयत खराब हो जाए तो उसके इलाज की पूरी जिम्मेदारी भी अपने पिता की तरह ही निभाते हैं। संजय पाठक ने अपने पिता के नाम को आज आसमान की ऊंचाइयों तक पहुंचा दिया है। पिता के नाम को अपने नाम से जोड़कर उस नाम की गरिमा को उन्होंने और बढ़ा दिया है। जिस प्रकार से संजय सत्येंद्र पाठक ने अपने पिता जी के पद चिन्हों को अपनाकर जनता के दिलों में स्थान बनाया है,शायद ही कोई व्यक्ति ऐसा कर सकता है। आज उनकी बदौलत पूरी जनता में एक उत्साह की अनुपम रोशनी दिखाई देती है
आज विधायक संजय सत्येंद्र पाठक अपने पिता के सपने को भली-भांति साकार कर रहे हैं। आरपीकेपी इंडिया न्यूज़ की पूरी टीम सत्येंद्र पाठक जी को श्रद्धांजलि अर्पित कर रही है।
✍️ (संतोष प्रसाद तिवारी)
RPKP INDIA NEWS
भोपाल

