राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर ‘‘माय वोट इज माय फ्यूचर पॉवर ऑफ वन वोट’’ का आयोजन

विभिन्न प्रतियोगिताओं में शामिल होने 31 मार्च तक किये जा सकते हैं ऑनलाईन आवेदन

कलेक्टर श्री मिश्रा ने संबंधित विभागों को लक्ष्य निर्धारित कर दिये कार्रवाई के निर्देश

(कटनी)  भारत निर्वाचन आयोग द्वारा राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर ‘‘माय वोट इज माय फ्यूचर पॉवर ऑफ वन वोट’’ का आयोजन स्वीप गतिविधि के अंतर्गत प्रत्येक वोट के महत्व को दर्शाने के लिये किया जा रहा है। प्रतियोगिता में क्वीज कान्टेस्ट, वीडियो मेकिंग, पोस्टर डिजाईन, सॉंग और स्लोगन कांन्टेस्ट सम्मिलित है। इन प्रतियोगिताओं में को भी व्यक्ति भाग ले सकता है। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिये तथा अधिक जानकारी के लिये www.ecisveep.nic.in/contest पर उपलब्ध जानकारी का अवलोकन किया जा सकता है। इस प्रतियोगिता में शामिल होने के लिये अंतिम तिथि 31 मार्च 2022 निर्धारित की गई है।

            इस संबंध में कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने जिले के संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने निर्देश दिये हैं। जारी निर्देशों के तहत 31 मार्च तक अधिक से अधिक रजिस्ट्रेशन व भागीदारी सुनिश्चित किये जाने के लिये स्कूलों एवं कॉलेजों के छात्र, छात्राओं, प्राध्यापक, सहायक प्राध्यापक तथा बूथ लेवल अधिकारी, राजस्व विभाग के पटवारी, कलेक्ट्रेट के अन्य स्टाफ तथा समस्त ग्राम पंचायत सचिव, रोजगार सहायक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका, समस्त आशा कार्यकर्ता, नगर निगम व नगर पालिका के समस्त अधिकारी, कर्मचारी, पार्षद इन प्रतियोगिताओं में शत्-प्रतिशत भाग लेने की अपेक्षा की गई है।

            कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रियंक मिश्रा ने समस्त संबंधित विभागों को लक्ष्य निर्धारित किया है। साथ ही दिये गये लक्ष्य को शत्-प्रतिशत पूर्ण सुनिश्चित कराने के निर्देश भी दिये गये हैं। वहीं प्रदाय किये गये लक्ष्य के विरुद्ध प्राप्त किये गये लक्ष्य की बिन्दुवार जानकारी 31 मार्च तक अनिवार्य रुप से प्रस्तुत करने के लिये निर्देशित किया है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें