जिला अस्पताल परिसर में निर्माणाधीन एमसीएच सेंटर का कलेक्टर प्रिंयक मिश्रा ने निरीक्षण कर दिए निर्देश

शीघ्रता से पूर्ण कराएं भवन का कार्य- कलेक्टर प्रिंयक मिश्रा

(कटनी)  जिला अस्पताल परिसर में निर्माणाधीन एमसीएच सेंटर का कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश प्रदान किए। कलेक्टर श्री मिश्रा ने अधिकारियों से भवन का कार्य शीघ्रता से पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माणाधीन भवन के प्रत्येक कक्ष में कराए गए कार्य का निरीक्षण किया और निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद सेंटर में क्या-क्या सुविधाएं उपलब्ध होंगी, इसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से ली। साथ ही सेंटर की व्यवस्थाओं के संबंध भी आवश्यक निर्देश प्रदान किए। इस दौरान सहायक कलेक्टर अंजली रमेश, सिविल सर्जन डॉ. यशवंत वर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें