पारम्परिक शिक्षा के साथ अब जीवन कौशल शिक्षा भी ऑनलाइन माध्यम से पहुँचायी जाएगी विद्यार्थियों को

अनुपपुर :

मनोवैज्ञानिक समस्याओं के समाधान के लिए उमंग किशोर हेल्पलाइन 14425 में अभिभावक या बालक कर सकते हैं सम्पर्क

समस्त शासकीय शालाओं में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जीवन कौशल शिक्षा का संचालन किया जा रहा है तथा विद्यार्थियों की मनोवैज्ञानिक समस्याओं के समाधान के लिए ष्उमंग किशोर हेल्पलाईन नंबर-14425ष् पर संचालित की जा रही है। उल्लेखनीय है कि किशोर अवस्था में विद्यार्थी कई प्रकार की समस्याओं से गुजरते है, जैसे शारीरिक परिवर्तन, पढ़ाई का दबाव, स्व – उत्पीड़न, डराना -धमकाना, अकेलापन, उदासी, चिन्ता, नशा करना आदि जिनका समय पर उचित समाधान न मिलने पर वे भटक जाते हैं, तथा कई बार आत्मघाती कदम उठाने के बारे में सोचने लगते हैं। इसका प्रभाव उनके समुचित विकास पर भी पड़ता है।
लॉकडाउन के दौरान शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ पढ़ाई-लिखाई एवं मानसिक स्वास्थ्य की देखभाल की भी आवश्यकता है। क्पहपस्म्च् के माध्यम से सोमवार से शुक्रवार व्हाटसएप ग्रुप के माध्यम से शैक्षिक सामग्री शाला स्तर पार बनाए गए समूह में भेजी जाती है। इसके साथ ही अब स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा प्रति शनिवार ष्जीवन कौशल शिक्षा एवं कैरियरष् से संबंधित वीडियो भी भेजे जा रहें है ताकि बच्चों के आत्मविश्वास एवं मनोबल में वृद्धि हो सके।
सभी अभिभावकों से अनुरोध है कि बच्चों को जीवन कौशल एवं केरियर से संबंधित वीडियो दिखायें तथा यदि उन्हें कोई समस्या हो तो बच्चा स्वयं अथवा आप भी अभिभावक की हैसियत से हेल्पलाईन से संपर्क कर सलाह प्राप्त कर सकते हैं। इसमें सभी की जानकारी गोपनीय रखी जाती है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें