बाबा साहेब डॉ. अम्बेडकर से जुड़े विभिन्न स्थलों की तीर्थ यात्रा कराएगी राज्य सरकार – मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

Advertisement

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने डॉ. अम्बेडकर जयंती मैदान में बाबा साहेब की प्रतिमा और चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की

(भोपाल) मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि राज्य सरकार द्वारा मुख्यमंत्री तीर्थ- दर्शन योजना में बाबा साहेब डॉ. अम्बेडकर के कार्यों से जुड़े विभिन्न स्थानों की तीर्थ यात्रा कराई जाएगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान आज तुलसी नगर स्थित डॉ. अम्बेडकर जयंती मैदान में बोधिसत्व बाबा साहेब डॉ. अम्बेडकर संयुक्त जयंती महोत्सव कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने डॉ. अम्बेडकर की प्रतिमा एवं भगवान गौतम बुद्ध के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि बाबा साहेब की पवित्र जन्म-भूमि महू में भव्य स्मारक बनवाया गया है। इसी तरह डॉ. अम्बेडकर जी के अन्य स्मारकों का निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकास में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि डॉ. अम्बेडकर ने भारत के संविधान का निर्माण कर हम सभी को सौगात दी है, जिससे देश संचालित हो रहा है। हम सभी उनका हृदय से सम्मान करते हैं।

बोधिसत्व बाबा साहेब डॉ. अम्बेडकर संयुक्त जयंती महोत्सव समिति के संरक्षक एवं पूर्व विधायक श्री उमाशंकर गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री चौहान के कुशल नेतृत्व में प्रदेश तेजी से आगे बढ़ रहा है। गरीबों के कल्याण के लिए उनके द्वारा कोई कमी नहीं छोड़ी जा रही है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने समिति द्वारा रखी गई विभिन्न माँगों को पूरा करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में समिति के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *