मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने डॉ. अंबेडकर की जयंती पर किया माल्यार्पण

Advertisement

(भोपाल) मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने सामाजिक न्याय के प्रणेता और भारतीय संविधान के निर्माता बाबा साहेब डॉभीमराव अंबेडकर की जयंती पर उन्हें नमन कर माल्यार्पण किया। इस मौके पर प्रसिद्ध सिने अभिनेता श्री अक्षय कुमार भी उपस्थित थे।

बाबा साहेब अम्बेडकर विधिवेत्ताअर्थशास्त्रीराजनीतिज्ञ और  समाज-सुधारक थे। उन्होंने सामाजिक भेदभाव के विरुद्ध अभियान चलाया। साथ ही श्रमिक,  किसान और महिलाओं के अधिकारों का समर्थन किया। वे स्वतंत्र भारत के प्रथम विधि एवं न्याय मंत्री, भारतीय संविधान के जनक एवं भारत गणराज्य के निर्माताओं में से एक थे। डॉ. अम्बेडकर ने कहा था – “छुआछूत गुलामी से भी बदतर है। “डॉ. अम्बेडकर जी का जन्म 14 अप्रैल 1891 को इन्दौर जिले के महू में हुआ था। उनका निधन 6 दिसम्बर 1956 को दिल्ली में हुआ। वर्ष 1990 में उन्हें भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान “भारत रत्न” से मरणोपरान्त सम्मानित किया गया।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *