एमपी अजब -गजब : एक दलित दूल्हे ने घोड़ी में चढ़ने के लिए दमोह प्रशासन की अपनी शादी में लगा दी ड्यूटी

दमोह में दलित शख्स ने पुलिस से गुहार लगाई थी कि उसे घोड़ी चढ़ने तक सुरक्षा दी जाए।

(दमोह) बुंदेलखंड के दमोह जिले में एक दलित दूल्हे को घोड़ी चढ़ने के लिए पहले तो अपना वीडियो वायरल करना पड़ा फिर प्रशासनिक अधिकारियों से मदद मांगनी पड़ी। दरअसल जिस दलित दूल्हे ने सोशल मीडिया पर मदद मांगते हुए अपना वीडियो वायरल किया था। उसका नाम नीरज अहिरवार है। नीरज अहिरवार दमोह जिले के तेजगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत सगोरिया गांव का रहने वाला है। 20 अप्रैल को नीरज की शादी होनी थी लेकिन कुछ गांव के दबंगों ने नीरज को घोड़ी चढ़ने को लेकर न सिर्फ मना किया बल्कि उसे धमकी भी दी थी।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें