बीएमओ ने ग्राम अरनी एवं किशनपुरा में सर्दी, खांसी एवं बुखार के मरीजों से जानकारी ली
आगर-मालवा :
रविवार को बीएमओ डॉ. राजीव बरसेना एवं बीईई भगवान सिंह डगवाल ने ग्राम अरनी एव किशनपुरा में घर-घर जाकर सर्दीं, खांसी एवं बुखार के मरीजों के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी प्राप्त की गई। इस दौरान लोगों को घरों पर ही रहकर लॉकडाउन का पालन करने का भी कहा गया। इस मौके पर संबंधित ग्राम की आशा कार्यकर्ता भी मौजूद रही।
