डी.एल.एड. मुख्य परीक्षा वर्ष 2022 की प्रथम एवं द्वितीय वर्ष की परीक्षायें 2 जून से शुरू होंगी
(जबलपुर) माध्यमिक शिक्षा मण्डल, म.प्र. भोपाल द्वारा संचालित वर्ष 2022 की डी.एल.एड. (द्वि-वर्षीय पाठ्यक्रम) मुख्य परीक्षा प्रथम वर्ष और द्वितीय वर्ष 2022 की मुख्य परीक्षा का परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। उक्त परीक्षायें गुरूवार 2 जून से प्रारंभ होकर मंगलवार 14 जून को समाप्त होंगी। दोनों परीक्षाओं के आयोजन का समय प्रात: 8 बजे से 11 बजे तक निर्धारित किया गया है। परीक्षा कार्यक्रम मण्डल की बेवसाइट www.mpbse.nic.in पर देखे जा सकते हैं।
