डिप्टी कलेक्टर संस्कृति शर्मा को सौंपा गया एसडीएम विजयराघवगढ़ का अतिरिक्त प्रभार
(कटनी) – कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने डिप्टी कलेक्टर संस्कृति शर्मा को अपने कार्य के साथ-साथ अनुविभागीय अधिकारी एवं दण्डाधिकारी तहसील विजयराघवगढ़ एवं तहसील बरही का प्रभार सौंपते हुये आदेश जारी किया है। इसके साथ ही डिप्टी कलेक्टर संस्कृति शर्मा को प्रशासक नगर परिषद कैमोर एवं नगर परिषद बरही का कार्यभार भी सौंपा गया है। अनुविभागीय अधिकारी एवं दण्डाधिकारी तहसील विजयराघवगढ़ एवं तहसील बरही महेश मण्डलोई के 18 अप्रैल से 12 मई तक स्वीकृत अर्जित अवकाश में जाने के कारण यह आदेश जारी किया गया है।
