विभिन्‍न नगरीय निकाय तथा नगर परिषद क्षेत्रों में वितरित किए गए अब तक खाद्य सामग्री के पांच लाख से ज्‍यादा पैकेट

गुना :

डिप्‍टी कलेक्‍टर एवं परियोजना अधिकारी शहरी विकास अभिकरण श्रीमति सोनम जैन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 27 मार्च 2020 से 12 मई 2020 तक नगरीय निकाय गुना, नगरीय निकाय राघौगढ़, नगर परिषद आरोन, नगर परिषद चांचौडा तथा नगर परिषद कुंभराज में सूखे सामान के 12798 तथा पके सामान के 510277 पैकेट का वितरण किया गया है।
दी गई जानकारी अनुसार नगरीय निकाय गुना में सूखे सामान के 5522 तथा पके सामान के 407574 पैकेट, नगरीय निकाय राघौगढ़ में सूखे सामान के 3317 पैकेट, नगर परिषद आरोन में सूखे सामान के 344 पैकेट, पके सामान के 16531 पैकेट, नगर परिषद चांचौडा में सूखे सामान के 2612 पैकेट, पके सामान के 35527 पैकेट तथा नगर परिषद कुंभराज में सूखे सामान के 1003 पैकेट एवं पके सामान के 50645 पैकेट वितरित किए गए हैं।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें