मा. उच्च न्यायालय जबलपुर द्वारा जारी किया सरकूलर
श्योपुर :
मा. न्यायाधीश/जजों का वर्किग समय निर्धारित
मप्र उच्च न्यायालय जबलपुर द्वारा 11 मई 2020 को सरकूलर जारी कर मा. न्यायाधीश/जजो की वर्किग समय निर्धारित किया है। रजिस्टार जनरल श्री राजेन्द्र कुमार बनी द्वारा जारी सरकूलर में कहा है कि जिला न्यायालय एवं सेंक्शन जज/एडिशनल डिस्टिक्ट शेंक्शन जजो के लिए प्रातः 11 बजे से दोपहर 02 बजे तक वर्किंग का समय रखा गया है।
इसी प्रकार सिविल जज क्लास 1 एवं 2 के लिए दोपहर 02 बजे से सायं 05 बजे तक का वर्किग हेतु समय निश्चित किया है। सीजेएम श्री महेन्द्र मांगोदिया ने मा. उच्च न्यायालय के द्वारा जारी सरकूलर के अनुसार निर्धारित वर्किग समय के बारे में सभी संबधितों को अवगत करा दिया गया है।
