मध्यप्रदेश के दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट 29 अप्रैल के दिन दोपहर 1 बजे किये जायेंगे घोषित

कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम 29 अप्रैल को दोपहर 1 बजे

मध्यप्रदेश के स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री इन्दर सिंह परमार करेंगे घोषित

(नई दिल्ली)  माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल ने मध्यप्रदेश के 10th और 12th क्लास के रिजल्ट की तारीख का ऐलान कर दिया है। मध्यप्रदेश का रिजल्ट 29 अप्रैल को दोपहर 1 बजे घोषित किया जायेगा। इसका ऐलान आज की बठैक में  ये फैसला लिया है क्योकि बहुत दिनों से मध्य प्रदेश बोर्ड रिजल्ट का इंतज़ार विद्यार्थी कर रहे है। जिसका इंतज़ार अब ख़तम होता है 29 अप्रैल के दिन 10th और 12th बोर्ड का रिजल्ट 1 बजे माध्यमिक शिक्षा मंडल की ऑफिसियल वेबसाइट www.mpbse.nic.in पर घोषित किया जायेगा जिसके बाद आप जाकर अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते है।

स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) और सामान्य प्रशासन राज्य मंत्री श्री इंदर सिंह परमार 29 अप्रैल को दोपहर 1 बजे कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित करेंगे। माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित हाईस्कूल, हायर सेकेण्डरी, हायर सेकेण्डरी (व्यावसायिक), विद्यालय पूर्व शिक्षा में डिप्लोमा (डी.पी.एस.ई.), शारीरिक शिक्षा प्रशिक्षण पत्रोपाधि मुख्य परीक्षा 2022 के परीक्षा परिणाम घोषित किये जाएंगे। 

परीक्षा परिणाम www.mpresults.nic.inmpbse.mponline.gov.inwww.mpbse.nic.inwww. jagranjosh.comwww.news18.comwww.hindi.news18.comwww.livehindustan.comwww.hindustantimes.comwww.fastresult.inwww.examresults.net और www.examresults.net/ mp पर उपलब्ध होंगे। मोबाइल ऐप पर परिणाम जानने के लिए गूगल स्टोर पर पर एमपीबीएसई या एमपी मोबाइल एप डाउनलोड कर सकते हैं। Know Your Result का चयन करने के बाद परीक्षार्थी अपना अनुक्रमांक तथा आवेदन क्रमांक प्रविष्ट कर परीक्षा परिणाम जान सकेंगे।

 

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें