मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शहीद प्रफुल्ल चाकी के बलिदान दिवस पर किया नमन

(भोपाल) मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के प्रमुख क्रांतिकारी श्री प्रफुल्लचंद चाकी के बलिदान दिवस पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने निवास कार्यालय स्थित सभागार में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। श्री चाकी ने विद्यार्थी जीवन से ही क्रांतिकारी गतिविधियों में भाग लेना शुरू कर दिया था। क्रांतिकारियों के अपमान का बदला लेने के लिए मजिस्ट्रेट किंग्सफोर्ड पर हमला करने वाले वीर सपूत प्रफुल्लचंद चाकी ने अंग्रेजों के हाथों पकड़े जाने से बचने के लिए एक मई 1908 को स्वयं ही अपने को गोली मार कर प्राणों की आहूति दे दी।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें