बेहतर सुविधाओं के साथ व्यवस्थित हुआ एनआईसी का वीडियो कांफ्रेंस हॉल

कलेक्टर ने रिबन काटकर किया शुभारंभ

(कटनी)  एनआईसी विभाग के वीडियो कांफ्रेंस हॉल की सुविधाओं को और बेहतर करने और व्यवस्थित करने के निर्देश कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने दिए थे। निर्देशानुसार पीडब्ल्यूडी विभाग के माध्यम से एनआईसी हॉल का नवीनीकरण कराया गया है। कलेक्ट्रेट प्रथम तल में स्थित वीडियो कांफ्रेंस हॉल का सोमवार को कलेक्टर श्री मिश्रा ने रिबन काटकर शुभारंभ किया और नवीन व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। इस दौरान जिला सूचना विज्ञान अधिकारी प्रफुल्ल श्रीवास्तव, एनआईसी विभाग के स्टॉफ सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें