कटनी जिले में 2 मई से प्रारंभ होगा महाविद्यालयों में ‘कॉलेज चलो अभियान’

(कटनी)  प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा विभाग द्वारा जारी निर्देशों के तहत विद्यार्थियों को महाविद्यालयों में अकादमिक सत्र 2022-23 में प्रवेश लेने के लिये ‘कॉलेज चलो अभियान’ चलाया जाना है। इस संदर्भ में शहर के विभिन्न उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में जाकर विद्यार्थियों, शिक्षकों, अभिभावकों, जनप्रतिनिधियों से संपर्क किया जायेगा और उन्हें उच्च शिक्षा विभाग से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदाय की जायेगी। जारी निर्देशों के परिपालन में प्राचार्य शासकीय तिलक स्नातकोत्तर महाविद्यालय कटनी ने आदेश जारी करते हुये प्राध्यापकों, सह प्राध्यापकों एवं सहायक प्राध्यापकों की ड्यूटी लगाई है। ड्यूटी पर लगाये गये समस्त प्राध्यापक, सह प्राध्यापक, सहायक प्राध्यापक, 2 मई से 10 मई तक उन्हें आवंटित किये गये विद्यालयों में पहुंचकर गतिविधियों का संचालन करेंगे। संबंधितों को निर्धारित तिथि एवं विद्यालयों में पहुंचकर दिये गये निर्देशानुसार आवश्यक कार्यवाही करने के लिये कहा गया है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें