कैमोर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने कटनी जिले को प्रदेश में किया गौरवान्वित

(कैमोर) शिक्षा के क्षेत्र मे कैमोर नगर की अग्रणी संस्था कैमोर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ने एक बार पुनः मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी सार्टीफिकेट परीक्षा 2022 (10वीं और 12वीं) में शानदार प्रदर्शन कर उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम दिये हैं। विशेष रूप से हाईस्कूल परीक्षा में इंग्लिश मीडियम के 18 छात्रों में से 12 छात्रों ने प्रथम श्रेणी में और 04 छात्रों ने द्वितीय श्रेणी में स्थान हासिल किया है। उल्लेखनीय है कि कु रिफत ने 95%, कु याशिका पाण्डेय ने 93%, अंक लेकर सभी विषयों में विशेष योग्यता हासिल की है।


हिन्दी मीडियम के 67 छात्रों में से 37 छात्र प्रथम श्रेणी में और 15 छात्र द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुऐ जिनमें महेन्द्र सिंह ने 93%और शैलेन्द्र बर्मन ने भी 93%अंक प्राप्त किए इन्होंने भी सभी विषयों में विशेष योग्यता हासिल की। दोनों माध्यमों का परीक्षा फल लगभग 90% रहा है। इसी क्रम में हायर सेकेण्डरी सर्टीफिकेट परीक्षा के छात्रों का प्रदर्शन भी उत्कृष्ट रहा है जिसमें जीव विज्ञान समूह का परीक्षाफल 100% , गणित समूह का 85%, कामर्स का 86%और कला समूह का 75% परिणाम रहा।

इस प्रकार औसत परीक्षाफल 90% लेकर विद्यालय ने नगर में शिक्षा के क्षेत्र में सफलता के कीर्तिमान स्थापित किये हैं जिसकी सर्वत्र सराहना की जा रही है। हायर सेकेंडरी में श्रुति तिवारी ने 85% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, अनूपा पटेल ने द्वितीय, तानिया श्रीवास तृतीय, शिवांश तिवारी ने चतुर्थ स्थान हासिल किया है। सभी सफल छात्र, छात्राओं को उनके माता-पिता, अभिभावक गणों और शिक्षकों को अध्यक्ष शैलेन्द्र शुक्ला, सचिव डी पी बढ़ोलिया प्राचार्य पी पी नेमा ने बधाई देकर बेहतर प्रदर्शन की सराहना की है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें