किसानों से समर्थन मूल्य पर 16 मई तक गेहूं की खरीदी की जाएगी

Advertisement

(भोपाल) सम्भाग के सभी जिलों में समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी प्रक्रिया निरंतर प्रारंभ है। गेहूं की खरीदी 16 मई तक की जायेगी। राज्य सरकार द्वारा भोपाल सम्भाग में 4 अप्रैल से गेहूँ उपार्जन प्रारंभ किया गया था। इस वर्ष गेहूँ का समर्थन मूल्य 2015 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है, जो विगत वर्ष से 40 रुपये प्रति क्विंटल अधिक है।

समस्त कृषक भाई शासन द्वारा निर्धारित मानक स्तर का एफएक्यू गुणवत्ता का गेंहू ही उपार्जन केन्द्र पर विक्रय के लिए लेकर आएं। कृषक भाईयों का गेंहू एफएक्यू गुणवत्ता का नहीं होने की स्थिति में उपार्जन केन्द्र स्तर पर ही गेंहू की ग्रेडिंग की व्यवस्था उपलब्ध करवाई गई है। जिसमें किसान भाई शासन द्वारा निर्धारित दर से शुल्क जमा कर अपने गेंहू की ग्रेडिंग कराई जा सकती है। उपार्जन केन्द्र पर एफएक्यू गुणवत्ता का ही गेंहू विक्रय किया जा सकता है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें