12वीं सीनियर नेशनल वुमन हॉकी चैंपियनशिप-2022 भोपाल में 6 मई से

Advertisement

देश की 27 टीमें होंगी शामिल

(भोपाल) पिछले कुछ समय से भोपालवासी पुरुष हॉकी में बेहतरीन प्रदर्शन के साक्षी बने हैं। इसी क्रम में अब भोपाल में 6 से 17 मई तक देश की बेहतरीन महिला हॉकी खिलाड़ी अपनी हॉकी स्टिक का जादू बिखेरेंगी। मेजर ध्यानचंद हॉकी स्टेडियम में 12वीं हॉकी इंडिया सीनियर वुमन नेशनल चैंपियनशिप-2022 की शुरुआत होगी। इस चैंपियनशिप में देश की 27 टीमें अपने हुनर का प्रदर्शन करेंगी।

12वीं हॉकी इंडिया सीनियर वुमन नेशनल चैंपियनशिप में मेजवान मध्यप्रदेश के अलावा चंडीगढ़, बिहार, हरियाणा, असम, बंगाल, पंजाब, छत्तीसगढ़, त्रिपुरा, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तराखंड, झारखंड, आंध्रप्रदेश, पंडुचेरी, कर्नाटक, तमिलनाडु, अरूणाचल प्रदेश, अंडमान और निकोबार, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, गोआ, गुजरात, केरल, तेलंगाना, ओडिशा और हिमाचल प्रदेश की टीमें भाग लेंगी।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *