मध्यप्रदेश शासन ने हरदा वनमंडलाधिकारी नरेश कुमार दोहरे को तत्काल प्रभाव से किया निलंबित

(भोपाल) राज्य शासन ने हरदा वनमंडल के वनमंडलाधिकारी श्री नरेश कुमार दोहरे को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख कार्यालय भोपाल रहेगा। वन विभाग ने इस आशय के आदेश जारी कर दिये हैं।

हरदा वनमंडल में वनमंडलाधिकारी के पद पर पदस्थापना के दौरान श्री दोहरे पर 33 कर्मचारियों की ड्यूटी एवं पदस्थापना आदेश जारी करने में 2019-20 की स्थानांतरण नीति के प्रावधानों का पालन नहीं किया गया।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें