मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हैदराबाद में किया पौधरोपण

(भोपाल) मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज हैदराबाद प्रवास के दौरान नीम का पौधा लगाया। मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ उनकी धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह ने भी पौध-रोपण किया।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने नागरिकों से अपने जन्म-दिवस, परिजन के जन्म-दिवस और विवाह वर्षगाँठ के अवसर पर एक पौधा लगाने का आग्रह किया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आज अपनी विवाह वर्षगाँठ के अवसर पर सपत्नीक पौध-रोपण किया। उन्होंने बीते सवा वर्ष से निरंतर चले आ रहे पौध-रोपण के नियम को कायम रखा है। मुख्यमंत्री श्री चौहान नई दिल्ली, मुम्बई या किसी भी राज्य के भ्रमण के दौरान भी प्रतिदिन पौधा लगाते हैं।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें