नगरीय विकास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने भोपाल में जल आपूर्ति में देरी पर व्यक्त की नाराजगी

जल आपूर्ति जल्द शुरू करने के दिये निर्देश

(भोपाल) नगरीय विकास एवं आवास मंत्री तथा भोपाल जिला प्रभारी मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने भोपाल में नगर निगम द्वारा निर्धारित शेड्यूल के अनुसार जल आपूर्ति बहाल नहीं करने पर गहरी नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने जल आपूर्ति जल्द शुरू करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये हैं।

उल्लेखनीय है कि नगर निगम द्वारा पुरानी कोलार पाइप लाइन के स्थान पर नई पाइप लाइन से जल आपूर्ति शुरू करने के लिये 12 से 14 मई तक भोपाल शहर के कुछ क्षेत्रों में जल आपूर्ति रोकी गई थी, लेकिन जल आपूर्ति 15 मई दोपहर तक शुरू नहीं हो सकी। इससे नागरिकों को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें