फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली वार्षिक पुनरीक्षण 2020
गुना :
रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं अपीलीय अधिकारी पदाभिहीत किए गए
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री एस. विश्वनाथन द्वारा म.प्र. राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार पंचायतों के लिए अर्हता तिथि 01 जनवरी 2020 के आधार पर फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली के वार्षिक पुनरीक्षण 2020 के लिए पदेन अधिकारियों को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के रूप में पूर्व में जारी पदाभिहित अधिकारियों के आदेश में संशोधन किया गया है।
इस आशय के जारी आदेश अनुसार जनपद पंचायत गुना हेतु अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) गुना श्रीमति शिवानी गर्ग संपूर्ण जनपद पंचायत क्षेत्र के लिए रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा तहसीलदार गुना श्री संदीप श्रीवास्तव एवं नायब तहसीलदार गुना श्री सोनू गुप्ता रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा आवंटित क्षेत्र के लिए सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी पदाभिहीत किए गए हैं।
जनपद पंचायत बमोरी हेतु अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) गुना श्रीमति शिवानी गर्ग संपूर्ण जनपद पंचायत क्षेत्र के लिए रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा प्रभारी तहसीलदार बमोरी श्री मोहित जैन तथा नायब तहसीलदार बमोरी सुश्री शैलजा मिश्रा रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा आवंटित क्षेत्र के लिए सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी पदाभिहीत किए गए हैं।
जनपद पंचायत आरोन हेतु अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) आरोन श्री के.एल. यादव संपूर्ण जनपद पंचायत क्षेत्र के लिए रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा प्रभारी तहसीलदार आरोन श्री निर्मल राठौर तथा नायब तहसीलदार आरोन सुश्री निशा भारद्वाज रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा आवंटित क्षेत्र के लिए सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी पदाभिहीत किए गए हैं।
जनपद पंचायत राघौगढ़ हेतु अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) राघौगढ श्री बृजेश शर्मा संपूर्ण जनपद पंचायत क्षेत्र के लिए रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा प्रभारी तहसीलदार राघौगढ़ श्री सिद्धार्थ भूषण शर्मा, नायब तहसीलदार राघौगढ़ श्रीमति प्रीति सिकरवार तथा प्रभारी तहसीलदार मधुसूदनगढ़ श्री सत्येन्द्र सिंह गुर्जर रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा आवंटित क्षेत्र के लिए सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी पदाभिहीत किए गए हैं।
जनपद पंचायत चांचौडा हेतु अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) चांचौड़ा श्री राजीव समाधिया संपूर्ण जनपद पंचायत क्षेत्र के लिए रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा तहसीलदार चांचौड़ा श्री सुधीर कुशवाह, नायब तहसीलदार कुंभराज श्री उदय प्रताप जाटव तथा तहसीलदार कुंभराज श्री अतुल शर्मा रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा आवंटित क्षेत्र के लिए सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी पदाभिहीत किए गए हैं।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विश्वनाथन द्वारा जनपद पंचायत गुना, जनपद पंचायत बमोरी, जनपद पंचायत आरोन, जनपद पंचायत राघौगढ एवं जनपद पंचायत चांचौडा हेतु अपीलीय अधिकारी अपर कलेक्टर गुना को पदाभिहीत किया गया है। उक्ताशय का जारी आदेश तत्काल प्रभाव से प्रभावशील किया गया है।
