यह भारत की आत्मनिर्भरता का पैकेज है कोरोना से उबारने एवं रोजगार बढ़ाने का विराट अभियान है

रायसेन :

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने केन्द्रीय वित्त मंत्री द्वारा एमएसएमई को दिए गए पैकेज के संबंध में कहा

मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने आज केन्द्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमन द्वारा एमएसएमई के लिए दिए गए विशेष पैकेज के विषय में कहा कि यह भारत की आत्मनिर्भरता का पैकेज है। कोरोना संकट से हुयी हानि से हमें उबारेगा, एमएसएमई सेक्टर को मजबूती प्रदान करेगा तथा यह रोजगार बढ़ाने का विराट अभियान है। इसके लिए मैं प्रधानमंत्री एवं वित्त मंत्री को हृदय से धन्यवाद देता हूँ।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि इससे स्वदेशी को बढ़ावा मिलेगा तथा यह श्लोकलश् को श्वोकलश् बनाएगा। इसका 20 करोड़ तक के टेण्डर को ग्लोबल नहीं किए जाने का प्रावधान छोटे उद्योगों एवं कम्पनियों को नई ताकत प्रदान करेगा। एमएसएमई ई-मार्केट से जुड़ेगी। चिकित्सा उपकरण निर्माण में भी अप्रत्याशित वृद्धि एवं लाभ होगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश में श्रम सुधार एवं उद्योग नीति में किए गए परिवर्तनों से यहां पर उद्योगों के लिए काफी अनुकूल वातावरण बना है। एमएसएमई के इस पैकेज से उद्योगों को अप्रत्याशित  गति मिलेगी।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें