Mp Election Update : आरपीकेपी इंडिया न्यूज़ पर पंचायत चुनाव से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरें

निर्वाचन प्रेक्षक ने बड़वारा विकासखण्ड क्षेत्र के मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण

(कटनी)  त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन को दृष्टिगत रखते हुए राज्य निर्वाचन आयोग मध्यप्रदेश द्वारा कटनी जिले के लिए राज्य प्रशासनिक सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी शैलेन्द्र खरे को प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। श्री खरे ने गुरूवार को बड़वारा विकासखण्ड क्षेत्र के ग्राम लखाखेरा स्थित मतदान केन्द्र क्रमांक 36 एवं 37 की आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बुनियादी एवं मूलभूत सुविधाएं मतदान केन्द्र में सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। प्रेक्षक श्री खरे ने बड़वारा स्थित स्ट्रांग रूम का भी निरीक्षण किया और व्यवस्थाएं देखी।

             बड़वारा विकासखंड के भ्रमण के बाद प्रेक्षक श्री खरे त्रि-स्तरीय पचायत निर्वाचन हेतु डायमंड उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित मतदान दलों के प्रशिक्षण स्थल में पहुंचे और अधिकारी-कर्मचारियों को चुनाव की बारीकियों के संबंध में जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि मतदान दल नियमों को बारीकियों से समझें, जहां कठिनाई महसूस हो, मास्टर ट्रेनर्स से बेहिचक संवाद कर शंका का समाधान कर लें। तभी आप सभी बेहतर ढंग से चुनाव कार्य संपादित कर पाएंगे।

मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा महापौर पद हेतु प्रत्याशियों की घोषणा

 

नगर पंचायत / परिषद कैमोर चुनाव संचालन समिति 2022

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री विष्णु दत्त शर्मा जी के निर्देशानुसार निकाय चुनाव प्रभारी श्री उमाशंकर गुप्ता जी के मार्गदर्शन एवं जिला प्रभारी संजय साहू की सहमति से भाजपा जिलाध्यक्ष श्री रामरतन पायल जी ने नगर पंचायत / परिषद कैमोर  चुनाव संचालन समिति घोषित की 

 

आदर्श आचरण संहिता की आड़ में न रोकें पूर्व से जारी कार्य

कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने अधिकारियों को दी हिदायत

आदर्श आचरण संहिता लागू होने के पहले से शुरु कार्य रहेंगे जारी

(कटनी)- कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने जिले के सभी विभागों के जिला अधिकारियों को निर्देशित किया है कि आदर्श आचरण संहिता की आड़ में और बहाने बनाकर पहले से जारी जनहितैषी योजनाओं एवं कार्यक्रमों की गति रुकनी नहीं चाहिये।

            कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा है कि जिले में त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन सहित नगरीय निकाय निर्वाचन की आदर्श आचरण संहिता लागू है, इसका सभी को कड़ाई से पालन सुनिश्चित करना है। इस दौरान विकास एवं निर्माण के कोई भी नये कार्य प्रारंभ नहीं किये जायेंगे। लेकिन जनहित से जुड़े विषयों और आदर्श आचरण संहिता लागू होने के पूर्व से शुरु कार्य अनवरत जारी रहेंगे। इसमें किसी भी प्रकार की बहानेबाजी और लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। उन्होने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि शहरी क्षेत्र में पेयजल परिवहन एवं नालों तथा सड़कों की साफ-सफाई, स्वच्छता सर्वेक्षण शहरी व ग्रामीण, प्राकृतिक खेती हेतु पंजीयन एवं तकनीकी प्रशिक्षण, अंर्तराष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम जारी रहेंगे। ये जनता से जुड़े सीधे मामले हैं और रोजमर्रा की गतिविधियों से संबंधित होने के साथ-साथ आदर्श आचरण संहिता के पहले से जारी हैं।

            इसी प्रकार अमृत सरोवर निर्माण कार्य, विशेषकर मॉनसून के मद्देनजर इनके कार्यों में तेजी से प्रगति जरुरी है। गांवों में पहले से शुरु जल जीवन मिशन के कार्यों को भी आदर्श आचरण संहिता की आड़ में बाधित नहीं किया जाना चाहिये। आयोग के निर्देशों के अनुसार मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत विवाह सम्मेलन भी आयोजित किये जा सकेंगे।

            उन्होने स्पष्ट रुप से हिदायत दी है कि जो योजनायें और विकास गतिविधियां पहले से संचालित हो रही हैं, वे आदर्श आचरण संहिता से प्रभावित नहीं होंगी। इसका निरंतर प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाये।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने मतदान दलों को दी निर्वाचन संबंधी जानकारी

(कटनी) राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन 2022 के कार्यक्रम की घोषणा की है। तीन चरणों में होने वाले निर्वाचन को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रियंक मिश्रा के निर्देश पर मतदान दलों को जिले के प्रत्येक विकासखंड में निर्धारित दो-दो केन्द्रों में मास्टर ट्रेनर्स द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

            गुरूवार को डायमंड स्कूल माधवनगर में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में मतदान दलों को मास्टर ट्रेनर्स के साथ ही मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जगदीश चंद्र गोमे ने भी निर्वाचन संबंधी जानकारी दी। साथ ही शांतिपूर्ण व निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए आयोग के निर्देशानुसार कार्य करने के निर्देश दिए। इसके अलावा सीईओ जिला पंचायत श्री गोमे ने विजयराघवगढ़ विकासखंड में चल रहे मतदान दलों के प्रशिक्षण का भी अवलोकन किया और अधिकारी, कर्मचारियों को मार्गदर्शन दिया। श्री गोमे ने मतदान दलों को बरती जाने वाली सावधानियों सहित मतदान कराने के तौर-तरीकों की भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस बार त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन के मतदान में मतपत्र का प्रयोग किया जाएगा, इसलिए पूरी प्रक्रिया समझदारी से, सुसंगत ढंग से संपादित करना होगा।

संपत्ति विरूपण निराकरण अधिनियिम के तहत हटाये गए पोस्टर

(कटनी)- नगरीय निकाय चुनाव -2022 आम निर्वाचन को दृष्टिगत रखते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशों के परिपालन में प्रतिदिन नगर के विभिन्न स्थलों में अभियान चलाकर संपत्ति विरूपण निराकरण अधिनियम के तहत शासकीय संपत्तियों में अनाधिकृत रूप से लगे बैनर, पोस्टर हटाने की कार्यवाही की जा रही है।

            नगर निगम उपायुक्त पवन कुमार अहिरवार नें बताया कि जारी आदेशों के परिपालन मे निगम की गठित टीम द्वारा गत दिवस मिशन चौक पुलिया, बरगवां मुख्य मार्ग स्थित ओव्हर ब्रिज में अनाधिकृत रूप से लगे पोस्टर, बैनर एवं होर्डिग को निकलवाने की कार्यवाही की गई।

जिला पंचायतजनपद पंचायत सदस्यसरपंच व पंच पद के लिए प्रतीक चिन्हों का होगा आवंटन

(कटनी)- राज्य निर्वाचन आयोग ने त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव 2022 के लिए जिला पंचायत सदस्य, जनपद पंचायत सदस्य, सरपंच व पंच पद के अभ्यर्थियों के लिए प्रतीक चिन्हों का निर्धारण किया है। 10 जून को नाम वापिसी की प्रक्रिया समाप्त होने के साथ ही शेष बचे उम्मीदवारों की सूची तैयार करने के बाद प्रतीक चिन्हों का आवंटन किया जाएगा।

            निर्वाचन आयोग ने जिला पंचायत सदस्य पद के लिए 39, जनपद पंचायत सदस्य पद के लिए 23, सरपंच पद के लिए 24 और पंच पद के लिए 10 प्रतीक चिन्ह निर्धारित किए हैं। इसके अलावा अभ्यर्थियों की संख्या अधिक होने पर 24 चुनाव चिन्ह का भी निर्धारण किया गया है।

जिला पंचायत सदस्य के प्रतीक चिन्ह

            तीर कमान, दो पत्तियां, ऊगता सूरज, पतंग, छाता, गाड़ी, लालटेन, फावड़ा व बेलचा, बिजली का बल्ब, सिलाई की मशीन, हाथ चक्की, टेबिल पंखा, स्लेट, रेडियो, हारमोनियम, दो तलवार और एक ढाल, पिचकारी, मटका, अंगूठी, बल्ला, चाबी, मोमबत्तियां, कढाई, सीटी, सिर पर टोकरी सहित औरत, लड़का और लड़की, नाव, बैंच, गैस सिलेंडर, गैस स्टोव, सिगड़ी, संसी, गैस बत्ती, गुब्बारा, मेज, कुर्सी, मोर पंख, पीपल का पत्ता, सूरजमुखी।

जनपद पंचायत सदस्य के प्रतीक चिन्ह

            ब्लेक बोर्ड, बरगद का पेड़, झोपड़ी, टैक्ट्रर चलाता हुआ किसान, तराजू, फसल काटता किसान, मशाल, अलमारी, छत का पंखा, टेलीविजन, रेल का इंजन, टेलीफोन, डीजल पंप, प्रेशर कुकर, कप प्लेट, लेटर बाक्स, आरी, कंघी, ढोलक, ड्रम, भोंपू, चारपाई, दरवाजा।

सरपंच के प्रतीक चिन्ह

            चश्मा, कांच का गिलास, फल सहित नारियल का पेड़, हस्तचलित पंप, ताला और चाबी, अनाज बरसाता हुआ किसान, सब्जियों की टोकरी, घंटी, टेबिल लैंप, खंभे पर ट्यूब लाइट, हार, किताब, स्टूल, कलम दवात, कुआं, गेहूं की बाली, बस, पुल, नल, लट्टू, जग, हॉकी और गेंद, टोप, वायलिन।

पंच के प्रतीक चिन्ह

            सीढ़ी, फावड़ा, बाल्टी, हल, कुल्हाड़ी, बिजली का स्विच, मक्के का भुट्टा, कैंची, केतली, बेलन।

अतिरिक्त प्रतीक चिन्ह

            बनियान, कमीज, फ्रांक, गुलाब का फूल, पोत, स्कूटर, जीप, वायुयान, रोड रोलर, सेब, मूली, आम, केला, लेडी पर्स, बल्लेबाज, डबल रोटी, केक, गाजर, कोट, डोली, आइसक्रीम, शटल, टेंट, छड़ी।

मतदाता जागरूकता अभियान की बनायें सुनियोजित कार्य-योजना

(कटनी)- राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री बसंत प्रताप सिंह ने कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देशित किया है कि पंचायत एवं नगरीय निकाय निर्वाचन-2022 के लिए मतदाता जागरूकता अभियान की सुनियोजित कार्य-योजना बनाकर उसका क्रियान्वयन सुनिश्चित करें। मतदाता जागरूकता अभियान से संबंधित कराई गयी गतिविधियों की जानकारी आयोग को भेजें। विस्तृत कार्य-योजना आयोग द्वारा सभी जिलों को भेजी गयी है। इसी के आधार पर जिला स्तर की कार्य-योजना बनायें।

प्रचार-प्रसार के लिए लक्ष्य

            श्री सिंह ने कहा है कि प्रचार-प्रसार के माध्यम से मतदान का प्रतिशत बढ़ाना, मतदान का महत्व समझाना तथा मतदाताओं को मताधिकार के लिए प्रेरित करना है। अभियान में मतदाताओं को मतदान की प्रक्रिया के बारे में जानकारी देना, महिला एवं युवा मतदाताओं को मतदान के लिये प्रोत्साहित करना, जिन मतदान केन्द्रों पर विगत निर्वाचन में मतदान का प्रतिशत कम रहा है, उन मतदान केन्द्रों पर मतदान का प्रतिशत बढ़ाये जाने के प्रयास करना, मतदाता सहायता केंद्रों की वार्ड अथवा मतदान केन्द्र स्तर पर स्थापना करना, संवदेनशील मतदान केन्द्रों में प्रशासन द्वारा की जा रही सुरक्षा व्यवस्थाओं की जानकारी देना, मतदाताओं को मतदान के मूल्य तथा लोकतंत्र में मतदाता की भूमिका के प्रति जागरूक करना, गर्भवती महिला, वरिष्ठ नागरिक एवं दिव्यांग मतदाताओं द्वारा सुगमता से मतदान किये जाने की प्रक्रिया से अवगत कराना और आयोग द्वारा किये गये नवाचारों एवं नियम निर्देशों में हुए संशोधनों से मतदाताओं एवं अभ्यर्थियों को अवगत कराना है।

मतदाता जागरूकता अभियान की बनायें सुनियोजित कार्य-योजना

(कटनी)- राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री बसंत प्रताप सिंह ने कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देशित किया है कि पंचायत एवं नगरीय निकाय निर्वाचन-2022 के लिए मतदाता जागरूकता अभियान की सुनियोजित कार्य-योजना बनाकर उसका क्रियान्वयन सुनिश्चित करें। मतदाता जागरूकता अभियान से संबंधित कराई गयी गतिविधियों की जानकारी आयोग को भेजें। विस्तृत कार्य-योजना आयोग द्वारा सभी जिलों को भेजी गयी है। इसी के आधार पर जिला स्तर की कार्य-योजना बनायें।

प्रचार-प्रसार के लिए लक्ष्य

श्री सिंह ने कहा है कि प्रचार-प्रसार के माध्यम से मतदान का प्रतिशत बढ़ाना, मतदान का महत्व समझाना तथा मतदाताओं को मताधिकार के लिए प्रेरित करना है। अभियान में मतदाताओं को मतदान की प्रक्रिया के बारे में जानकारी देना, महिला एवं युवा मतदाताओं को मतदान के लिये प्रोत्साहित करना, जिन मतदान केन्द्रों पर विगत निर्वाचन में मतदान का प्रतिशत कम रहा है, उन मतदान केन्द्रों पर मतदान का प्रतिशत बढ़ाये जाने के प्रयास करना, मतदाता सहायता केंद्रों की वार्ड अथवा मतदान केन्द्र स्तर पर स्थापना करना, संवदेनशील मतदान केन्द्रों में प्रशासन द्वारा की जा रही सुरक्षा व्यवस्थाओं की जानकारी देना, मतदाताओं को मतदान के मूल्य तथा लोकतंत्र में मतदाता की भूमिका के प्रति जागरूक करना, गर्भवती महिला, वरिष्ठ नागरिक एवं दिव्यांग मतदाताओं द्वारा सुगमता से मतदान किये जाने की प्रक्रिया से अवगत कराना और आयोग द्वारा किये गये नवाचारों एवं नियम निर्देशों में हुए संशोधनों से मतदाताओं एवं अभ्यर्थियों को अवगत कराना है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें