मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बरगद, करंज और मौलश्री के पौधे रोपे

Advertisement

विमेन्स पॉवर जन-कल्याण समिति के सदस्यों ने भी किया पौध-रोपण

(भोपाल) मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह ने स्मार्ट सिटी उद्यान में समाचार-पत्र नवदुनिया भोपाल के स्थानीय संपादक श्री संजय मिश्रा, स्टेट ब्यूरो चीफ श्री धनंजय प्रताप सिंह तथा विमेन्स पॉवर जन-कल्याण समिति के सदस्यों के साथ बरगद, करंज और मौलश्री के पौधे रोपे। समिति की सदस्य श्रीमती चंचल सिंह राजपूत, श्रीमती रीना सोनी, श्रीमती अभिलाषा शर्मा, श्रीमती मनीषा राठौर, सुश्री दीपशिखा श्रीवास्तव तथा श्रीमती मोना श्रीवास्तव पौध-रोपण में सम्मिलित हुईं।

समिति द्वारा परिवार के सदस्यों और मित्रों के जन्म-दिवस, विवाह वर्षगाँठ और पुण्य-स्मरण में पौध-रोपण के लिए लोगों को प्रोत्साहित करती है। सफाई अभियान और वर्षा ऋतु में विशेष रूप से वृक्षा-रोपण किया जाता है। पर्यावरण-संरक्षण के लिए अमानक स्तर की पॉलीथिन और सिंगल यूज प्लास्टिक के विरूद्ध नगर निगम द्वारा चलाए गए अभियान में भी समिति सहयोग कर रही है।

पौधों का महत्व

आज लगाए गए पौधों में बरगद का धार्मिक महत्व है। साथ ही आयुर्वेद के अनुसार बरगद के पेड़ से कई बीमारियों का इलाज संभव है। करंज आयुर्वेदिक चिकित्सा में महत्वपूर्ण माना गया है। इसका उपयोग धार्मिक कार्यों में भी किया जाता है। मौलश्री एक औषधीय वृक्ष है, इसका सदियों से आयुर्वेद में उपयोग होता आ रहा है। इसके चमकीले हरे पत्ते, वृक्ष की सुन्दर बनावट मन को मोह लेती है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *