एनिमल विद ह्यूमेनिटी के प्रतिनिधियों ने भी किया पौध-रोपण

(भोपाल) मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने स्मार्ट सिटी उद्यान में आज पीपल, नीम और कदंब का पौधा रोपा। मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ एनिमल विद ह्यूमेनिटी संस्था की सुश्री इशिका काकड़े, श्री अयान अली, सुश्री गीतिका काकड़े, श्री अक्षत मेहता, श्री प्रणव कुकटकर, श्री सार्थक महाजन, सुश्री मैत्री बघेल और सुश्री देवीना मिश्रा ने नीम का पौधा रोपा। मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ वरिष्ठ पत्रकार श्री अनुराग उपाध्याय, सुश्री शेफाली गुप्ता तथा सुश्री ख्याति गुप्ता, सुश्री फौजिया ने पीपल और कदंब के पौधे रोपे।

पशु कल्याण के क्षेत्र में कार्य कर संस्था जरूरतमंद जीवों के उपचार, उनके पालन-पोषण, टीकाकरण, भोजन और पानी की व्यवस्था के लिए कई गतिविधियाँ संचालित करती है। साथ ही बेजुबान पशुओं की देखभाल के लिए जन-सामान्य में जागरूकता लाने की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है।

पौधों का महत्व

पीपल वृक्ष पर्यावरण शुद्ध करने वाला वृक्ष माना गया है। यह छायादार वृक्ष के रूप में भी जाना जाता है। इसका धार्मिक और आयुर्वेदिक महत्व भी है। एंटीबायोटिक तत्वों से भरपूर नीम को औषधि के रूप में जाना जाता है। भारत में सभी जगह कदंब का वृक्ष पाया जाता है। यह औषधीय गुणों से भरपूर होता है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें