MP Election Special : आरपीकेपी इंडिया न्यूज़ पर कटनी जिले की चुनाव से जुड़ी बड़ी खबरें

त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन:- उत्साह से लबरेज मतदाताओं ने बढ़ – चढ़कर किया मतदान

 जिले मे त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन में वृद्धों और युवाओं ने दिखाया भरपूर उत्साह

(कटनी) -जिले में त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन के दूसरे चरण मे शुक्रवार को कटनी एवं बड़वारा जनपद पंचायत के मतदान केन्द्रों में उत्साह से लबरेज मतदाताओं ने मतदान किया। सुबह से ही मतदान केन्द्रों में लंबी – लंबी कतार देखने को मिलीं। जहां वृद्ध और दिव्यांगों के साथ-साथ बड़ी संख्या मे पहली बार मतदान करने वाले युवाओं ने बढ़ – चढ़कर मतदान किया।

पहली बार किया मतदान

            पंचायत चुनाव मे जनप्रतिनिधि चुनने के लिए उत्साहित युवाओं ने मतदान मे खासी दिलचस्पी दिखाई। शासकीय प्राथमिक शाला गुलवारा मे बने मतदान केन्द्र में 19 वर्षीय युवा सुलोचना ने मतदान किया और लोगों को भी मतदान करने की अपील की। जबकि गनियारी मतदान केन्द्र मे 19 वर्षीय शिवानी हल्दकार और 18 वर्षीय मनीष कोरी ने पहली बार मतदान करने के बाद खुशी का इजहार किया। जबकि बड़वारा के उमरिया जगतपुर, मतदान केन्द्र मे 19 वर्षीय शिवानी विश्वकर्मा ने एवं ग्राम मोहनी के मतदान केन्द्र में तोताबाई ने पूरे उत्साह से मतदान किया। वहीं मझगवां मतदान केन्द्र मे छैघरा निवासी 19 वर्षीय राजकुमारी ने भी पहली बार मतदान किया।

दिव्यांगों नें दिखाया हौसला

            शासकीय माध्यमिक शाला गनियारी के मतदान केन्द्र मे 47 वर्षीय दिव्यांग राजेन्द्र प्रसाद ने लोकतंत्र के प्रति अपना अधिकार समझते हुए अपने पुत्र जितेन्द्र चौधरी के साथ मोटराईज्ड ट्राईसाइकिल मे बैठकर मतदान केन्द्र पहुंचे और उत्साह पूर्वक मतदान किया। गनियारी मे ही 50 वर्षीय दिव्यांग मनोज तिवारी ने भी मतदान किया और सभी से मतदान करनें का आग्रह किया ।

मतदान की मुस्कान

            पंचायत निर्वाचन में शुक्रवार के मतदान में वृद्धों ने सक्रिय भागीदारी निभाई चेहरे मे झुर्रियां और अनुभव को समेटे मतदान केन्द्र पहुंचे, वृद्धों मे मतदान के प्रति खासा उत्साह दिखा। मतदान केन्द्र कैलवारा खुर्द कटनी में 77 वर्षीय दुर्गा दुबे ने अपने पोते के साथ पहंुचकर मतदान किया। वहीं प्राथमिक शाला गनियारी के मतदान केन्द्र मे अपने नाती सत्यम और शुभम गर्ग के साथ पहुंचकर 79 वर्षीय गुलाब बाई ने पूरे उत्साह से मतदान किया। मदारी टोला भोले नगर निवासी 61 वर्षीय प्रकाश सिंह ने बड़वारा के उमरिया, जगतपुर के साथ ही प्राथमिक शाला मे बने मतदान केन्द्र में मतदान किया। जबकि गनियारी मे 76 वर्षीय कोमल प्रसाद साहू और बम्हनऊ मोहल्ला निवासी 70 वर्षीय सरस्वती बाई ने गनियारी मे वोट डाला।

नगरीय निकाय निर्वाचन मतदान दल का द्वितीय प्रशिक्षण 4 जुलाई  को शासकीय माध्यमिक विद्यालय एनकेजे में

(कटनी)- नगरीय निकाय आम निर्वाचन-2022 के प्रथम चरण नगर में परिषद विजयराघवगढ़ एवं कैमोर में निर्वाचन के लिए मतदान दल में लगाये गये। समस्त कर्मचारियों का द्वितीय प्रशिक्षण अब 04 जुलाई को प्रातः 11 बजे से 5 बजे तक प्रशिक्षण केन्द्र शासकीय माध्यमिक विद्यालय एन.के.जे. कटनी में आयोजित किया गया है।

            उल्लेखनीय है कि उप जिला निर्वाचन अधिकारी स्थानीय निर्वाचन ने बताया कि पहले यह प्रशिक्षण 03 जुलाई 2022 को डाईट एन.के.जे कटनी में होना तय था। जिसमें उक्तानुसार संशोधन किया गया है। सभी मास्टर ट्रेनर द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण दिया जायेगा। जिसमें 172 प्रशिक्षाणर्थी सम्मिलित होंगे। जिसमें मास्टर ट्रेनर धीरेन्द्र अग्रवाल, सचिन श्रीवास्तव, डॉं. अनिल तौहेल, लालजी उरमलिया, एन.पी.गुप्ता, मनोज गर्ग, संजय सिंह गौतम, पी.एल. प्रसाद प्रशिक्षण केन्द्र प्रभारी राजेन्द्र असाटी, प्रशांत मिश्रा है।

मतदान सहित अन्य विवरणों की जानकारी हेतु डैशबोर्ड का नवाचार करने वाला कटनी प्रदेश का पहला जिला

(कटनी)- त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन के लाइव अपडेशन के लिए मतदान सहित, मतदान दल की वापसी और मतदान सामग्री जमा होने का सम्पूर्ण विवरण प्रदर्शित करने वाले डिस्ट्रिक्ट डैश बोर्ड तैयार कर अभिनव नवाचार करने वाला कटनी प्रदेश का पहला जिला है।

            जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के मार्गदर्शन में तैयार किये गये इस डिस्ट्रिक्ट डैश बोर्ड की लोगों ने जमकर सराहना की है। इस डैशबोर्ड से लोगों को नियमित अंतराल पर कटनी और बड़वारा के मतदान केन्द्रों पर हुए मतदान प्रतिशत का विवरण मिलता रहा साथ ही डैश बोर्ड के माध्यम से मतदान समाप्त होने, दल वापस आने एवं मतदान सामग्री जमा होने की रिपोर्ट भी प्रदर्शित की गई।

            कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के निर्देश पर त्रिस्तरीय पंचायत एवं नगरीय निकाय निर्वाचन के लिए नियुक्त कम्युनिकेशन टीम द्वारा चुनाव की लाइव अपडेशन के उद्धेश्य से यह डिस्ट्रिक्ट डैशबोर्ड तैयार किया गया है। यह डैशबोर्ड इतना कारगार एवं उपयोगी है कि इसमे मतदान दल रवाना होने, मतदान केन्द्र मे पहुंचने, मतदान प्रारंभ होने के साथ साथ निश्चित समय अंतराल में मतदान प्रतिशत की भी जानकारी मिलती है।

            जिला प्रशासन द्वारा इस अभिनव डिस्ट्रिक्ट डैश बोर्ड का इस्तेमाल जिले में त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के तीसरे चरण सहित नगरीय निकाय के निर्वाचन के दौरान इस्तेमाल किया जायेगा।

डैशबोर्ड लिंक – https://bit.ly/3OMc3xM

कलेक्टर एवं एस.पी. ने कटनी एवं बड़वारा जनपद क्षेत्र के मतदान केन्द्रों में मतदान की मैदानी स्थिति का लिया जायजा

मतगणना हेतु आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित किये जाने के दिये निर्देश

(कटनी) – जिले में त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के दूसरे चरण में शुक्रवार को कटनी और बड़वारा जनपद क्षेत्रों में शांतिपूर्ण निष्पक्ष व निर्विध्न मतदान सुनिश्चित कराने के उद्वेश्य से कलेक्टर प्रियंक मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार जैन ने सुबह से ही मतदान अवधि के दौरान मतदान केन्द्रों का दौरा कर मैदानी स्थिति का जायजा लिया।

            कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक श्री जैन ने संयुक्त रूप से जनपद क्षेत्र कटनी के ग्राम मझगवां फाटक, चनहेटा, हरदुआ एवं देवडोंगरा, उमरिया, जगतपुर, बड़वारा, जुहली एवं अन्य मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। कलेक्टर श्री मिश्रा ने मतदान दलों से मतदान की स्थिति की अद्यतन  जानकारी एवं निर्धारित मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली। मतदान दलों एवं सुरक्षा कर्मियों से मतदान एवं मतदगणना के दौरान शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं निर्विघ्न मतदान कराने के निर्देश प्रदान किये। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री मिश्रा ने ग्रामीण जनों में मताधिकार के प्रति उत्साह को देखते हुए मतदाताओं की सराहना की। श्री मिश्रा ने मतदान ,मतगणना एवं निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न होने तक ग्रामीण जनों से सहयोग करने को कहा एवं बुजुर्ग, दिव्यांग एवं प्रथम बार मतदान कर रहे युवा मतदाताओं से भी संवाद किया।

            पुलिस अधीक्षक श्री जैन ने मतदान केंद्रों में तैनात सुरक्षा कर्मियों एवं पुलिस बल से निर्वाचन प्रक्रिया सम्पन्न होने तक सजग एवं सतर्क रहकर दायित्वों का निर्वहन करने हेतु निर्देश दिए। उन्होंने शांतिपूर्ण और निष्पक्ष निर्वाचन कराने हेतु पुलिस अमले को निर्देश दिए। इस दौरान जिले के अन्य अधिकारियों की मौजूदगी रही।

निर्वाचन प्रेक्षक ने बड़वारा एवं कटनी जनपद क्षेत्र के विभिन्न मतदान केन्द्रों का निरीक्षण

(कटनी) – जिले में त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के तहत शुक्रवार को कटनी  और बड़वारा जनपद पंचायत क्षेत्र में पंच, सरपंच, जनपद सदस्य और जिला पंचायत सदस्य के लिए द्वितीय चरण का मतदान हुआ। मतदान प्रक्रिया सहित मतदान की व्यवस्थाओं का राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षक श्री शैलेन्द्र खरे द्वारा बड़वारा एवं कटनी जनपद क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर जायजा लिया।

            श्री खरे द्वारा इमलिया, मझगवां, अमाड़ी के विभिन्न मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया गया जाकर मतदान केन्द्रों में मतदान के प्रतिशत की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान मझगवां प्राथमिक शाला में निर्मित मतदान केन्द्र में दोपहर 1 बजे तक लगभग 74 प्रतिशत मतदान होनें पर टीम को पुरस्कृत करने की बात कही। प्रेक्षक श्री खरे द्वारा रोहनियां, अमाडी, मिड़रा, मझगवां, बसाड़ी, सल्हना, भनपुरा क्रमांक-2, बिचुआ, शाहपुर, केवलारी, हीरापुर कौडिया, छहरी, बड़खेरा, हरदुआ   एवं अन्य मतदान केन्द्रों में पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कुछ मतदान केन्द्रों में मतदान की गति धीमी पाये जाने पर मतदान की गति बढाने एवं शांतिपूर्ण मतदान प्रक्रिया हेतु मतदान दलों एवं सुरक्षा कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान नायब तहसीलदार सुनीता मिश्रा एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

जनपद क्षेत्र कटनी के निर्वाचन प्रभारी श्री गोमे ने विभिन्न मतदान केन्द्रांें का लिया जायजा

शांतिपूर्ण मतदान हेतु सुरक्षा कर्मियों एवं ग्रामीणजनों से किया संवाद

 (कटनी) – राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन 2022 के तहत द्वितीय चरण मे शुक्रवार 01 जुलाई  को जनपद क्षेत्र कटनी एवं बड़वारा के निर्वाचन क्षेत्रों में निर्धारित समय पर मतदान प्रारंभ हुआ।

            कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर सी.ई.ओ. जिला पंचायत एवं जनपद क्षेत्र कटनी के निर्वाचन प्रभारी जगदीश चन्द्र गोमे ने शुक्रवार को जनपद क्षेत्र कटनी स्थित जुहली, पौड़ी, सरसवाही, पड़रिया, हिरवारा, केवलारी, हीरापुर कौडिया, देवरी हटाई, खरखरी सहित 25 से अधिक मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया गया।

            निर्वाचन प्रभारी कटनी श्री गोमें ने मतदान अवधि के दौरान मतदान दलों से मतदान की प्रगति की जानकरी ली। मतदान केन्द्र में उपस्थित ग्रामीण जनों से शांतिपूर्ण मतदान हेतु सहयोग प्रदान करने को कहा। प्रथम बार मताधिकार का उपयोग कर रहे युवाओं, बुजुर्ग एवं दिव्यांग मतदाताओं से भी संवाद किया। सुरक्षा कर्मियों से मतदान केन्द्र मे अनावश्यक समूह एकत्रित न हो, इस हेतु मतदान एवं मतगणना के दौरान सतत् रूप से निगरानी रखने के निर्देश प्रदान किये। इस दौरान अन्य अधिकारियों की मौजूदगी रही।

अपर कलेक्टर ने किया जनपद क्षेत्र बड़वारा के मतदान केन्द्रां का किया निरीक्षण

 (कटनी) – राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन 2022 के तहत द्वितीय चरण मे शुक्रवार 01 जुलाई को जनपद क्षेत्र कटनी एवं बड़वारा के निर्वाचन क्षेत्रों में निर्धारित समय पर मतदान प्रारंभ हुआ।

            अपर कलेक्टर श्री रोमानुस टोप्पो ने बड़वारा जनपद क्षेत्र के मतदान केन्द्र खितौली, टिकरिया, पथवारी, केवलारी एवं अन्य मतदान केन्द्रों मे पहुंचकर मतदान दलों से चर्चा की मतदान दलों से मतदान की केन्द्रों मे सुविधाओं की उपलब्धता की जानकारी भी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान श्री टोप्पों ने बुजुर्ग एवं दिव्यांग मतदाताओं से चर्चा की तथा ग्रामीण जनों से शांतिपूर्ण तरीके से मतदान किये जाने की बात कही। इस दौरान अन्य अधिकारियों की उपस्थिति रही।

मॉ दुर्गा रहवासी रखरखाव एवं विकास सहकारी समिति के संचालक मण्डल के निर्वाचन हेतु कार्यक्रम

श्रीमती बैनी नैना मेहरासहकारी निरीक्षक जिला कटनी को रिर्टनिंग अधिकारी नियुक्त

(कटनी) –  मध्यप्रदेश राज्य सहकारी निर्वाचन प्राधिकारी भोपाल द्वारा मध्यप्रदेश सहकारी सोसायटी नियम के प्रावधानों के अंतर्गत मां दुर्गा रहवासी रखरखाव एवं विकास सहकारी समिति मर्यादित राय कॉलानी कटनी के संचालक मंडल के सदस्यों, पदाधिकारियों एवं अन्य संस्थाओं में भेजे जाने वाले प्रतिनिधियों के निर्वाचन हेतु श्रीमती बैनी नैना मेहरा, सहकारी निरीक्षक जिला कटनी को रिर्टनिंग अधिकारी नियुक्त किया गया है।

            मध्यप्रदेश राज्य सहकारी निर्वाचन प्राधिकारी द्वारा मॉ दुर्गा रहवासी रखरखाव एवं विकास सहकारी समिति के संचालक मण्डल के निर्वाचन हेतु कार्यक्रम तैयार किया गया है।

            जारी कार्यक्रम अनुसार महिला पदों के विनिश्चय हेतु संचालक मण्डल बैठक हेतु 19 जुलाई को सूचना जारी की जायेगी, महिला पदों के विनिश्चय हेतु संचालक मण्डल की बैठक 22 जुलाई को आयोजित होगी, आमसभा की सूचना एवं निर्वाचन कार्यक्रम 22 जुलाई को जारी होगा। नामांकन पत्र प्रस्तुत किये जानें की तिथि 29 जुलाई है। नामाकांन पत्रों की जांच एवं वैध नामांकन पत्रों की सूची का प्रकाशन 30 जुलाई को किया जावेगा। नामांकन पत्रों की वापसी, चुनाव लड़ने वाले अंतिम उम्मीदवारों की सूची का प्रकाशन एवं चुनाव चिन्हों का आवंटन 31 जुलाई को किया जायेगा। विशेष साधारण सम्मेलन में मतदान एवं मतगणना की तिथि 05 अगस्त निर्धारित की गई है। रिक्त स्थानों के सहयोजन की तिथि एवं अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं अन्य संस्थानों में भेजे जाने वाले प्रतिनिधियों के निर्वाचन हेतु सूचना जारी करने की तिथि 06 अगस्त निर्धारित है। जारी कार्यक्रम अनुसार अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवं अन्य संस्थाओं मे भेजे जाने वाले प्रतिनिधियों के निर्वाचन की तिथि 12 अगस्त निर्धारित है।

            मध्यप्रदेश राज्य सहकारी निर्वाचन प्राधिकारी द्वारा रिटर्निग अधिकारी के लिए विशेष निर्देश जारी किये गए है। जारी निर्देशों के तहत निर्वाचन की सम्पूर्ण प्रक्रिया में सोशल डिस्टेसिंग का पालन किया जावे, निर्वाचन प्रक्रिया में सम्मिलित होने वाले प्रत्येक व्यक्ति द्वारा मास्क का उपयोग किया जावे तथा समय-समय पर सैनेटाइज भी किया जाये एवं कोरोना वायरस संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए, जिले के कलेक्टर द्वारा दिये गये निर्देशों का पूर्णतः पालन के साथ ही धारा 144 के अंतर्गत विशेष प्रतिबंधात्मक आदेश या लॉकडान जारी किये जाने की स्थिति में उपरोक्त कार्यक्रमानुसार निर्वाचन प्रक्रिया स्थगित की जाकर, संशोधित कार्यक्रम जारी करने हेतु कार्यालय को अवगत कराते हुए निर्वाचन की समस्त कार्यवाही की मोबाईल फोन द्वारा विडियो रिकॉर्डिंग किये जाने के निर्देश दिये गये है।

निर्वाचन व्यय का लेखा दो दिवस में प्रस्तुत करें- ए.आर.ओ. नगर निगम

निर्वाचन व्यय लेखा प्रस्तुत नहीं करने पर पार्षद पद के 26 अभ्यार्थियों को सूचना पत्र

जारीदो दिवस में व्यय लेखा करना होगा प्रस्तुत

(कटनी) – नगरीय निकायों के महापौर एवं पार्षद अभ्यर्थी हेतु निर्वाचन व्यय (लेखा संधारण और प्रस्तुति) नाम निर्देशन प्रस्तुत किये जानेे के तिथि से निर्वाचन के परिणाम की घोषणा की तिथि तक का दिन प्रतिदिन के व्यय का निरीक्षण कराये जाने के प्रावधान है। इसके तहत अभ्यर्थी या उसके निर्वाचन अभिकर्ता द्वारा निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान निर्वाचन व्यय के दिन प्रतिदिन के लेखे का रजिस्टर संबंधित व्हाउचरों तथा देयकों के साथ किसी भी समय, रिटर्निंग आफिसर या जिला निर्वाचन अधिकारी, प्रेक्षक या आयोग द्वारा इस संबंध मे प्राधिकृत किसी अधिकारी द्वारा मांग करने पर, तत्काल निरीक्षण के लिए पेश किया जायेगा और ऐसा करने में असफलता को अभ्यर्थी की ओर से इस आदेश का अनुपालन करने में एक गंभीर चूक माना जायेगा।

            सहायक रिटर्निंग आफिसर नगर निगम ने बताया कि जारी निर्देशों के परिपालन में कार्यालय कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी स्थानीय निर्वाचन कटनी के आदेशों के माध्यम से निर्धारित दिनांकों को समाचार पत्रों मे भी सूचना का प्रकाशित कराया गया एवं कार्यालयीन पत्रों के माध्यम से भी अवगत कराया गया है, साथ ही दूरभाष में भी सूचित किया गया है। किन्तु इसके बावजूद भी संबंधित 26 पार्षद पद के अभ्यर्थियों द्वारा निर्धारित तिथि में निर्वाचन व्यय का लेखा निरीक्षण कराये जाने मे असफल रहने एवं अभ्यर्थी या उनकेे निर्वाचन अभिकर्ता द्वारा निर्धारित तिथि 27 जून को उपस्थित होकर निर्धारित प्रोफार्मा मे व्यय का लेखा प्रस्तुत नहीं किया गया।

            सहायक रिटर्निंग आफिसर द्वारा नगर निगम पार्षद पद के 26 अभ्यर्थियों रफी अहमद किदवई वार्ड के दो पार्षद अभ्यर्थियों सुनीता विनोद श्रीवास एवं राधा बर्मन, पंडित दीनदयाल उपाध्याय वार्ड के एक अभ्यर्थी रीनू कैलाश कुशवाहा, राम जानकी हनुमान वार्ड के तीन अभ्यर्थियों अंजली ओम प्रकाश चौधरी, मीरा जायसवाल राजू जायसवाल, रागिनी मनोज गुप्ता, बाबू जगजीवन राम वार्ड के दो अभ्यर्थियों फातिमा आफताब, माया आशू तिवारी, शिवा जी वार्ड के दो अभ्यर्थियों सुनील श्रीवास एडव्होकेट एवं भाई गुप्तेश्वर साहू (बेईमान), वेंकट वार्ड के दो अभ्यर्थियों अजय कुमार, संतोष सिंह (आर्य), रधुनाथ गंज वार्ड के दो अभ्यर्थियों श्रीयांश हनी बरसैंया, पवन यादव, ईश्वरी पुरा वार्ड से नगमा जाफर, बी.डी अग्रवाल वार्ड के दो अभ्यर्थियों वेंकट खंडेलवाल, संजीव सूरी, मदन मोहन चौबे वार्ड के दो अभ्यर्थियों सुशीला मिश्री लाल, अलका गोंड, नेहरू वार्ड के पांच अभ्यर्थियों मायाबाई रामकिशोर कुशवाहा, बिन्दु धरमपाल सिंह, धीरेन्द्र द्विवेदी, राजरूप (राजू) सी.एल.पी पाठक वार्ड से दो अभ्यर्थियों अरूणा छकौडीलाल एवं कुसुम अवस्थी, कुल 26 पार्षद पद के अभ्यार्थियों के विरूद्ध म.प्र. नगर पालिका निगम अधिनियम 1956 की धारा 14-ख और मध्यप्रदेश नगर पालिका अधिनियम 1961 की धारा 32 -ख में निहित प्रावधानों के अंतर्गत कार्यवाही किये जाने हेतु सूचना पत्र जारी किया गया है।

            सहायक रिटर्निंग आफिसर नगर निगम द्वारा जारी सूचना पत्र में अभ्यर्थियों को दो दिवस के अंदर स्वयं अथवा निर्वाचन अभिकर्ता के माध्यम से निर्वाचन व्यय का लेखा एवं जवाब प्रस्तुत करनें हेतु निर्देशित कर अन्यथा की स्थिति में एक पक्षीय कार्यवाही का लेख किया गया है।

नगरीय निकाय चुनाव

ड्यूटी आर्डर प्राप्त करने शनिवार और रविवार को भी कार्यालय खुले रखने के निर्देश

(कटनी) –  उच्च न्यायालय द्वारा कल 30 जून को एक रिट याचिका में दिये गये निर्देशानुसार केंद्र शासन के कर्मचारियों को स्थानीय निर्वाचन ड्यूटी से मुक्त किया जा रहा है । उच्च न्यायालय के इस निर्देश के परिपालन में निर्वाचन ड्यूटी से केंद्र शासन के कर्मचारियों को मुक्त कर उनके स्थान पर राज्य शासन के कर्मचारियों को मतदान दलों में नियुक्त किया जायेगा । मतदान दलों में शामिल किये जा रहे राज्य शासन के इन कर्मचारियों के ड्यूटी आदेश एवं प्रशिक्षण आदेश शनिवार 2 जुलाई और रविवार 3 जुलाई को उनके कार्यालयों में पहुँचाये जायेंगे । उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी कार्यालय प्रमुखों को शनिवार और रविवार के अवकाश के दिनों में भी कार्यालय खुले रखने के निर्देश दिये हैं । उन्होंने कहा है कि कार्यालय प्रमुखों को जिम्मेदार कर्मचारी की उपस्थिति कार्यालय में सुनिश्चित करना होगी ताकि ड्यूटी आदेश प्राप्त करने के साथ ही सम्बंधित कर्मचारी को समय पर उनकी तामीली भी कराई जा सके ।

 

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें