कटनी जिले के नगर परिषद कैमोर एवं विजयराघवगढ़ मे मतदान 6 जुलाई को, 115 अभ्यर्थियों के भाग्य का फैसला

(कटनी) – जिले के नगर परिषद कैमोर एवं नगर परिषद विजयराघवगढ़ में मतदान 6 जुलाई को होगा। दोनों निकायों के 29 वार्डो को मिलाकर कुल पार्षद पद के लिए 115 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में है। विजयराघवगढ़ नगर परिषद वार्ड क्रमांक एक मे पार्षद पद निर्विरोध निर्वाचन हो गया है।

               मतदान दो चरणों में संपादित किया जायेगा। प्रथम चरण का मतदान 6 जुलाई 2022 दिन बुधवार को प्रातः 7 बजे से शाम 5 बजे तक किया जावेगा। मतगणना और निर्वाचन परिणामों घोषणा रविवार 17 जुलाई 2022 और सोमवार 18 जुलाई  को की जायेगी।

 22 हजार  से अधिक मतदाता करेंगे 115 अभ्यर्थियों के भाग्य का फैसला

मतदान बुधवार 6 जुलाई को

            राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकाय निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा के मुताबिक जिले मे प्रथम चरण मे 06 जुलाई को नगर पारिषद विजयराघवगढ व कैमोर मे मतदान होगा। दोनों को मिलाकर यहां कुल 115 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 22 हजार 15 मतदाता करेंगे।

       प्रथम चरण मे 06 जुलाई को नगर परिषद विजयराघवगढ में मतदान होगा। यहां 3181 पुरूष मतदाता और 3156 महिला मतदाता है, जो कुल 14 वार्डो के 52 अभ्यर्थियों में अपने पार्षद का चयन करेंगें। विजयराघवगढ के वार्ड क्रमांक 1 में निर्विरोघ चुनाव सम्पन्न हो गया है। इस प्रकार नगर परिषद विजयराघवगढ़ में अब कुल 6337 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर निर्वाचित जनप्रतिनिधि चुनेंगें। नगर परिषद कैमोर मे 7968 पुरूष मतदाता एवं 7709 महिला मतदाता तथा 01 अन्य श्रेणी का मतदाता है। कुल मतदाता 15 हजार 678, 15 वार्डो में कुल 63 अभ्यर्थियों के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग कर निर्वाचित जनप्रतिनिधि का चयन करेंगें। नगर पारिषद विजयराघवगढ व कैमोर मे 06 जुलाई को होनें वाले मतदान हेतु आवश्यक तैयारियां अंतिम चरण मे है।

            जिला प्रशासन द्वारा नगरीय निकाय निर्वाचन अंतर्गत नगर परिषद विजयराघवगढ़ एवं कैमोर में 06 जुलाई को होने वाले मतदान हेतु मतदान दलों का गठन, सुरक्षा कर्मियों की व्यवस्था एवं मतदान केन्द्रों की आवश्यक व्यवस्थायें अंतिम पडाव मे है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें