जिलास्तरीय कोरोना नियंत्रण कक्ष बना लोगों का मददगार

कटनी  नोबल कोरोना वायरस कोविड-19 संक्रमण के कारण देशव्यापी लॉकडाउन के दौरान लोगों की दिक्कतों, जिज्ञासाओं, मेडिकल सुविधाओं आदि के त्वरित समाधान के लिये विशेष जिलास्तरीय नियंत्रण कक्ष (कन्ट्रोल रुम) कलेक्टर कार्यालय कटनी के ई-दक्ष केन्द्र में चौबीसों घंटे संचालित किया जा रहा है। जिलास्तरीय कोरोना कन्ट्रोल रुम को प्राप्त समस्याओं का त्वरित निराकरण होने से लॉकडाउन अवधि में लोगों का विश्वनीय मददगार सबित हो रहा है।

            कलेक्टर शशिभूषण सिंह के निर्देशन में संचालित जिलास्तरीय कोरोना नियंत्रण कन्ट्रोल रुम को अब तक कुल 6549 शिकायतें, समस्याओं की सूचना प्राप्त हुई हैं। जिनमें 6539 शिकायतों का त्वरित निराकरण किया गया है। जबकि 10 शिकायतों के निराकरण की कार्यवाही जारी है और  5 शिकायतों में कार्यवाही योग्य नहीं पाये जाने से रिजेक्ट की गई हैं। तीन शिफ्ट में कार्य कर रहे नियंत्रण कक्ष का प्रभारी सीईओ जिला पंचायत जगदीश चन्द्र गोमे को बनाया गया है। कन्ट्रोल रुम में राज्यस्तर से जारी हैल्पलाईन नंबर 104 और 181 पर प्राप्त शिकायतों का निराकरण किया जा रहा है। जिलास्तरीय कन्ट्रोल रुम में स्थानीय दूरभाष नंबर 07622-220070, 71, 72, 73, 74 और स्वास्थ्य विभाग के कन्ट्रोल रुम 07622-422364 पर भी शिकायतें प्राप्त की जाती हैं। इसके अलावा वॉट्सएप कॉलिंग के माध्यम से दूरभाष 8815832282 पर कन्ट्रोल रुम में उपस्थित विशेषज्ञ चिकित्सक द्वारा टेलीमेडिसिन की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है। सहायक नोडल अधिकारी सौरभ नामदेव बताते हैं कि जिलास्तरीय कन्ट्रोल रुम की एक शिफ्ट में 50-60 समस्यायें, शिकायतें प्राप्त होती हैं। संबंधित अधिकारियों को कोरोना कन्ट्रोल रुम वाट्सएप ग्रुप भी बनाया गया है जिसके माध्यम से सूचनायें भेजकर शिकायतों का निराकरण तत्काल कराया जाता है।

            जिलास्तरीय नियंत्रण कक्ष को राशन, भोजन, आश्रय, चिकित्सक, परिवहन तथा अन्य प्रकार की सहायता के लिये लोगों की मिलने वाली शिकायतों ओर फोनकॉल्स को विभिन्न श्रेणियों में बांटकर तत्काल निराकरण कराया जाता है। लोगों की स्क्रीनिंग जांच और स्वास्थ्य संबंधी मामले में तत्काल आरआर टीम भेजकर कार्यवाही कराई जाती है। वहीं भोजन और राशन संबंधी शिकायतों पर खाद्य अधिकारी के माध्यम से प्रशासनिक या स्वयंसेवियों द्वारा भोजन अथवा राशन की व्यवस्था घर पहुंचाई जाती है। जिला कन्ट्रोल रुम से प्राप्त जानकारी के अनुसार सम्पूर्ण जिले में लॉकडाउन की अवधि में 3 लाख 31 हजार 99 भोजन के पैकेट और 758 क्विंटल कच्चा अनाज राशन वितरित कराया जा चुका है। नगर निगम कटनी क्षेत्रांन्तर्गत कटनी शहर में पेयजल के लिये नगर निगम स्तर पर पृथक से कन्ट्रोल रुम संचालित किया जा रहा है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें