27 हजार 247 किसानों से 1 लाख 56 हजार 13 एमटी गेहूं की खरीदी
कटनी – रबी उपार्जन के तहत जिले में स्थापित 102 गेहूं खरीदी केन्द्रों में क्रियाशील 102 खरीदी केन्द्रों के माध्यम से अब तक 27 हजार 247 पंजीकृत किसानों से 1 लाख 56 हजार 13 एमटी गेहूं की खरीदी की जा चुकी है। जिला आपूर्ति अधिकारी प्रमोद श्रीवास्तव ने बताया कि कुल खरीदी का 76 प्रतिशत 1 लाख 17 हजार 630 एमटी गेहूं का परिवहन भी किया जा चुका है। जिले में गेहूं उपार्जन के लिये 40 हजार 863 किसानों ने पंजीयन कराया है। जिन्हें एसएमएस के माध्यम से निर्धारित दिवसों में खरीदी केन्द्र बुलाकर सोशल डिस्टेन्स और कोरोना से बचाव की सावधानियों के साथ गेहूं की खरीदी की जा रही है। स्वीकृति पत्रक 95 हजार 350 एमटी का तैयार किया गया है। अब तक 45 प्रतिशत किसानों को उनकी गेहूं खरीदी की राशि का भुगतान खातों में भेजा गया है। गेहूं की खरीदी 26 मई तक की जायेगी। राजस्व, खाद्य विभाग के अधिकारियों द्वारा निरन्तर भ्रमण कर खरीदी केन्द्रों में कार्य का जायजा लिया जा रहा है।

