मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जेईई मेन्स में उच्च स्थान प्राप्त करने पर श्री दीपक प्रजापति को दी बधाई
(भोपाल) मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने देवास के श्री दीपक प्रजापति को 99.93 परसेंटाइल के साथ जेईई मेन्स 2022 परीक्षा में उच्च स्थान प्राप्त करने पर शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ट्वीट के माध्यम से श्री दीपक प्रजापति को बधाई देते हुए कहा कि- “मन में चाह हो तो राह बनती ही है। आपकी इस उपलब्धि से मध्यप्रदेश गौरवान्वित है।”
देवास मेरे भांजे श्री दीपक प्रजापति को 99.93 परसेंटाइल के साथ #JEEMains2022 परीक्षा में उच्च स्थान प्राप्त करने हेतु हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।
आपने दिखा दिया है कि मन में चाह हो तो राह बनती ही है। आपकी इस उपलब्धि से मध्यप्रदेश गौरवान्वित है। pic.twitter.com/2VDJmSHUbH
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) July 12, 2022
