जिले में 31 मई तक जारी रहेगा लॉकडाउन

( जबलपुर )

जिला दण्डाधिकारी एवं कलेक्टर ने जारी किया आदेश

जबलपुर जिले में 31 मई तक लॉकडाउन जारी रहेगा। जिला दण्डाधिकारी एवं कलेक्टर भरत यादव ने भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा जारी गाइडलाइन के पालन में इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। आदेश में कहा गया है कि भारत सरकार के गृह मंत्रालय और मध्यप्रदेश शासन के गृह विभाग के सामान्य निर्देशों के अनुपालन में 18 से 31 मई तक लॉकडाउन के इस चरण को लेकर जल्दी ही विस्तृत आदेश जारी किए जाएंगे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें