बैतूल और गुना कलेक्टरों के समन्वय से गर्भवती संगीता सकुशल पहुंच रही है अपने घर मधुसूदनगढ़

( गुना )

लॉकडाउन में फंस गई थी बैतूल

मधुसुदनगढ़ की संगीता खड़िया लॉकडाउन के पहले बैतूल अपनी बहन की डिलीवरी में  मदद करने गई थी। और लॉकडाउन हो जाने के कारण वहीं फंस कर रह गई थी।  उसके  स्वयं के प्रसव का समय भी नजदीक आता देख उसकी बहन भी परेशान हो रही थी।  इसका कारण था कि  दो माह पहले उसकी स्वयं की डिलीवरी हुई थी और उसकी स्वयं की छोटी गुड़िया है।  ऐसे में संगीता को कौन संभालेगा ? वह बार-बार संगीता को  अपने घर जाने के लिए  भी कह रही थी। जब संगीता को  मधुसूदनगढ़ लौटने का कोई साधन  नहीं बना तो उसने बैतूल कलेक्टर  श्री राकेश सिंह एवं गुना कलेक्टर श्री एस विश्वनाथन  से संपर्क किया। उसकी यह कोशिश कामयाब हुई  और बैतूल कलेक्टर श्री सिंह एवं गुना कलेक्टर श्री विश्वनाथन के परस्पर समन्वय से  आज संगीता वापस सकुशल अपने घर मधुसुदनगढ़ लौट रही है।
संगीता से जब  उसके मोबाइल पर इस संबंध में  चर्चा की गई  तब वह टबेरा से अपने भाई  गोलू रैकवार के साथ  होशंगाबाद पहुंच चुकी थी।  वह बहुत ही खुश थी और बैतूल  एवं गुना कलेक्टर  को बार-बार धन्यवाद दे रही थी।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें