मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा विद्यार्थियों के हित में महत्वपूर्ण घोषणाएँ

( भिण्ड )

निजी स्कूल केवल ट्यूशन फीस ले सकेंगे, दसवीं की परीक्षा के शेष बचे पेपर नहीं होंगे

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने गत दिवस प्रदेश के विद्यार्थियों के हित में महत्वपूर्ण घोषणाएँ की हैं। उन्होंने कहा कि माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित की जाने वाली कक्षा 10वीं की परीक्षा के शेष बचे पेपर की परीक्षा नहीं ली जायेगी। जिन विषयों की परीक्षा हो चुकी है, उन्हीं के अंक के आधार पर मैरिट तैयार की जायेगी। बचे हुए विषय के आगे ष्पासष् लिखा जायेगा।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि 12वीं की परीक्षा बच्चों के भविष्य के लिये बहुत महत्वपूर्ण है। बारहवीं का परीक्षा परिणाम उनका भविष्य निर्धारित करता है। बारहवीं की परीक्षा के जो पेपर बचे हुए हैं, उनकी परीक्षा 8 जून, 2020 से 16 जून, 2020 के मध्य आयोजित की जायेगी। सीबीएसई की परीक्षा की तिथियाँ भी घोषित हो गई हैं।
निजी स्कूल केवल ट्यूशन फीस ले सकेंगे
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने यह भी घोषणा की है कि निजी स्कूल विद्यार्थियों से केवल ट्यूशन फीस ले सकेंगे। प्रदेश में 19 मार्च से लॉकडाउन रहने के कारण लॉकडाउन समाप्त होने की अवधि तक निजी विद्यालय बंद रहे हैं, इसलिए ट्यूशन फीस के अलावा कोई फीस नहीं ले सकेंगे। विद्यालय चल सके इसलिए ट्यूशन फीस ली जा सकेगी। इसके अतिरिक्त लायब्रेरी, बस, स्पोटर््स और अन्य कोई भी शुल्क नहीं लिया जा सकेगा। स्कूल खुलने के बाद विद्यालय अपना फैसला करेंगे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें