कटनी जिले में अंकुर अभियान व हरियाली महोत्सव का हुआ शुभारंभ

Advertisement

जिले में अंकुर अभियान व हरियाली महोत्सव का हुआ शुभारंभ

(कटनी)- जिले में अंकुर अभियान व हरियाली महोत्सव का शुभारंभ गुरूवार को किया गया। जिसमें शासकीय, अशासकीय संस्थाओं व आमजनों ने सहभागिता कर पौधे रोपे और उनकी सुरक्षा का संकल्प लिया। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के निर्देशन में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा ग्रामों में प्रस्फुटन समितियों, मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के छात्र-छात्राओं, विभिन स्वयंसेवी संगठनों एवं ग्रामीण जनों के सहयोग से पौधरोपण कराया गया। जन अभियान परिषद द्वारा कन्हवारा, पिलौंजी, पिपरांत, देवरी हटाई, बहोरीबंद में धुरी, अमौच, खिरहनी, बड़वारा में बहेड़ी, विजयराघवगढ़ में खिरवा खुर्द, कैमोर,बनगंवा,ढीमरखेड़ा में डुंडी, सिलौड़ी, भटगांव, बिछुआ,गुड़ा आदि ग्रामां में प्रस्फुटन समिति सदस्यों के सहयोग से पौधारोपण कराया गया।

कटनी वन मंडल में चलाया जा रहा अभियान

वन मंडल अधिकारी आरसी विश्वकर्मा की उपस्थिति में वन मंडल कटनी द्वारा भी वृहद पौधारोपण किया गया। अधिकारी कर्मचारियों ने पौधे रोपे और उनकी सुरक्षा का संकल्प लिया। वन मंडल द्वारा वृहद रूप से हरियाली महोत्सव अंतर्गत पौधे रोपने का कार्य किया जा रहा है।

            जिले में प्रारंभ हुए पौधरोपण अभियान के अंतर्गत बहोरीबंद जनपद पंचायत की गौशालाओं में पौधे रोपने का कार्य समूह के सदस्यों ने किया। जनपद क्षेत्र की रामपाटन गौशाला में ग्रामीणों व संचालन समिति के सदस्यों ने आंवला, महुआ, कंजी आदि के पौधों का रोपण किया। वहीं जमुनिया गौशाला में भी आंवला, आम, महुआ सहित अन्य पौधों का रोपण कर उनकी सुरक्षा के इंतजाम किए गए।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें