खाद्य मंत्री श्री राजपूत ने वरिष्ट पत्रकार श्री कैलाश देवलिया के स्वास्थ्य की जानकारी ली
( सागर )
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति एवं सहकारिता मंत्री श्री गोविन्द सिंह राजपूत ने पीपुल्स समाचार के संपादक श्री पवन देवलिया से दूरभाष पर उनके पिता वरिष्ट पत्रकार श्री कैलाश देवलिया की बीमारी के संबंध में जानकारी ली। श्री कैलाश देवलिया का पीपुल्स अस्पताल भोपाल में इलाज चल रहा है। श्री राजपूत ने अस्पताल के डाक्टरों से भी चर्चा की। श्री राजपूत ने उनके शीघ्र स्वास्थ्य होने की कामना की और कहा कि सरकार उनके इलाज के लिए हर संभव मदद करेगी।
