मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रेस फोटोग्राफरों के साथ किया पौध-रोपण

Advertisement

(भोपाल) मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने विश्व फोटोग्राफी दिवस पर आज प्रेस फोटोग्राफर्स के साथ पौध-रोपण किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने स्वयं प्रेस फोटोग्राफरों की फोटो खींची तथा उन्हें विश्व फोटोग्राफी दिवस की शुभकामनाएँ दी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बादाम, पीपल और गोंदी के पौधे लगाए। फोटोजर्नलिस्ट वेलफेयर सोसाइटी भोपाल के अध्यक्ष श्री शमीम खान, मुख्यमंत्री प्रेस प्रकोष्ठ के फोटोग्राफर श्री सलीम मिर्जा, प्रदेश टाइम्स के श्री रविंदर सिंह, हरिभूमि के श्री जसप्रीत सिंह, स्वदेश के श्री एन. चौकसे, प्रेस फोटोग्राफर श्री संदीप गुप्ता, श्री पृथ्वीराज और श्री विष्णु पौध-रोपण में शामिल हुए।

मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ 6 वर्षीय दिव्यांका भोंसले ने भी पौधा लगाया। छत्रपति शिवाजी सेवा कल्याण समिति भोपाल से जुड़े उनके परिवार के सदस्य श्री दिनेश भोंसले, श्री दुर्गेश भोसले और श्रीमती प्रियंका भोंसले ने भी पौध-रोपण किया। समिति के सदस्य श्री मुकेश मेल, श्री आकाश प्रजापति, श्रीमती विभा गरूड़, सुश्री ज्योति अंधाडे भी पौध-रोपण में शामिल हुई।

पौधों का महत्व

पीपल एक छायादार वृक्ष है। यह पर्यावरण शुद्ध करता है। इसका धार्मिक और आयुर्वेदिक महत्व है। बादाम एक मेवा है। तकनीकी दृष्टि से यह बादाम के पेड़ के फल का बीज है। बादाम के पेड़ में गुलाबी और श्वेत रंग के सुंगधित फूल लगते हैं। गोंदी के फल खाद्य सामग्री के रूप में उपयोग में और इसकी लकड़ी का व्यवसायिक उपयोग होता है।

 

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें