काम की खबर : केंद्र सरकार किसानों को दे रही है 3 लाख तक का लोन, ब्याज पर भी मिलेगी छूट
(भोपाल) किसान क्रेडिट कार्ड किसानों के लिए बहुत फायदेमंद होता है. ऐसे में किसान क्रेडिट कार्ड से जुड़ी किसानों के लिए एक अच्छी खबर हैं. जिसका फायदा किसानों को मिलेगा. क्योंकि मोदी सरकार ने किसान क्रेडिट कार्ड पर 3 लाख रुपये तक के लोन पर छूट देने की मंजूरी प्रदान कर दी है. जिसमें किसानों को 1.5 फीसदी ब्याज के दर पर छूट देने का फैसला लिया गया है. जिसका सीधा फायदा किसानों को होगा.

